फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: इंदौर पहुंचीं भारत-बांग्लादेश की टीमें, बसों पर लिखा था स्वच्छ भारत का संदेश

Mon, 11 Nov 2019 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
PHOTOS: Indian and Bangladesh cricket team reached Indore for first test match
इंदौर पहुंचीं भारत-बांग्लादेश की टीमें - फोटो : अमर उजाला

14 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत-बांग्लादेश की टीमें सोमवार को इंदौर पहुंचीं। विशेष विमान से देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर उतरी टीमों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।

PHOTOS: Indian and Bangladesh cricket team reached Indore for first test match
टीम बस में रवि शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम लगा हुआ था। पुलिस ने वहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। जिन बसों में दोनों टीमों को होटल तक पहुंचाया गया, उन्हें खास तौर पर डिजाइन किया गया था। स्वच्छता का संदेश देने वालीं इन बसों की हर कोई तारीख कर रहा था।

PHOTOS: Indian and Bangladesh cricket team reached Indore for first test match
टीम बस में बांग्लादेशी स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

एमपीसीए अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें मंगलवार को अलग-अलग सत्रों में अभ्यास के लिए होलकर स्टेडियम पहुंच सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इनके अभ्यास का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि बांग्लादेशी टीम होलकर स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Indian and Bangladesh cricket team reached Indore for first test match
इंदौर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है। यह दूसरा मौका होगा, जब इंदौर का होलकर स्टेडियम टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 8-11 अक्तूबर 2016 को यहां पहला टेस्ट मैच हुआ था, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 321 रन की विशाल जीत मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed