फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजेदार चुटकुले: पत्नी- सुनो जी मैं कैसी लग रही हूं? पति का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Sat, 24 Oct 2026 05:44 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

मजेदार चुटकुले: पति और पत्नी के इन पांच मजेदार जोक्स में रोजमर्रा की बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में सामने लाया गया है। पत्नी के मजेदार सवाल और पति के तीखे जवाब आपको हंसाने के साथ मनोरंजन भी करेंगे। 

विज्ञापन
Majedar chutkule in hindi Husband Wife Jokes in Hindi That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

मजेदार चुटकुले: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, तकरार और नोकझोंक वाला होता है। कभी पति की मजेदार बातें पत्नी को हंसा देती हैं, तो कभी पत्नी के तीखे जवाब पति को चुप करा देते हैं। अगर आप भी अपनी हंसना चाहते हैं और मजेदार चुटकुले पढ़ना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए पति पत्नी के मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए तैयार हैं। यहां पर ऐसे पति-पत्नी के ऐसे फनी जोक्स हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।



पति रात को चुपके से घर में घुस रहा था।
पत्नी- इतनी रात कहां से आ रहे हो?
पति- ऑफिस से।
पत्नी- झूठ मत बोलो, ऑफिस तो 6 बजे बंद हो जाता है।
पति- वो क्या है ना, बॉस ने काम दे दिया था।
पत्नी- अच्छा! तो बॉस का फोन लगाओ, मैं भी पूछूं कैसी नौकरी है जिसमें रोज देर होती है!
पति ने तुरंत कहा- हे भगवान! इससे अच्छा तो बॉस की डांट ही खा लेता।
 

Trending Videos
Majedar chutkule in hindi Husband Wife Jokes in Hindi That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- सुनो जी, मैं कैसी लग रही हूं?
पति- एकदम हीरोइन जैसी।
पत्नी- सच में? कौन-सी हीरोइन?
पति- मोगैम्बो की बहन जैसी। 
पत्नी- अभी बताती हूं तुम्हें। 
 

Majedar chutkule in hindi Husband Wife Jokes in Hindi That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- सच में, मेरे बिना नहीं रह पाओगे?
पति- अरे पगली, कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है। 

चुटकुले: डॉक्टर- मरीज को दवा समय पर दी थी? नर्स का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar chutkule in hindi Husband Wife Jokes in Hindi That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे बड़े-बड़े गिफ्ट देते थे, अब क्यों नहीं देते?
पति- कभी तुमने मछली पकड़ने के बाद उसे चारा खाते देखा है? 
पत्नी- अच्छा, तो आज खाना भी खुद ही बना लेना। 

मजेदार चुटकुले: बहन- भैया, मैं कैसी लग रही हूं? भाई ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Majedar chutkule in hindi Husband Wife Jokes in Hindi That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पति- तुम्हारी याददाश्त तो कमाल की है!
पत्नी- क्यों, क्या हुआ?
पति- मेरी 10 साल पुरानी गलती तक याद है तुम्हें। 
पत्नी- बिल्कुल और तुम्हारी सजा अभी बाकी है। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed