कहते हैं कि उम्मीद पर ही दुनिया टिकी हुई है। जीवन में उम्मीद ना हो तो कुछ नहीं है और उम्मीद है तो सब कुछ है। कुछ ऐसा ही उम्मीद से जुड़ा एक मामला थाईलैंड में सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां एक कुत्ता अपने मालिक से बिछड़ने के बाद चार साल तक एक ही जगह पर उसका इंतजार करता रहा। इस उम्मीद में कि उसका मालिक आएगा और उसे अपने साथ ले जाएगा।
2 of 6
चार साल तक मालिक का इंतजार करता रहा कुत्ता
- फोटो : Dog Thailand
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ते का नाम लियो है और वह थाईलैंड के खोन केइन शहर में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने मालिक का इंतजार कर रहा था। राहगीरों को लगता था कि वो कोई जंगली कुत्ता है, लेकिन एक ही जगह पर कई महीनों तक उसके बैठे और खड़े रहने की वजह से वो भी आश्चर्यचकित थे।
3 of 6
चार साल तक मालिक का इंतजार करता रहा कुत्ता
- फोटो : Youtube/Penang ChinaPress
आखिरकार राहगीरों ने कुत्ते की तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस बीच साओवालक नाम की एक महिला उस कुत्ते को अपने घर ले गईं और उसका इलाज कराया, लेकिन कुछ दिनों के बाद लियो वहां से भागकर फिर उसी सड़क के किनारे जाकर खड़ा हो गया।
4 of 6
चार साल तक मालिक का इंतजार करता रहा कुत्ता
- फोटो : Dog Thailand
अब साओवालक को ये समझ आ गया था कि लियो को किसी का इंतजार है, इसलिए वो उसे फिर से अपने साथ नहीं ले गईं, लेकिन उसके लिए वो रोज खाना और पानी लेकर आती थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर लियो की तस्वीरें लगातार वायरल होती रहीं।
5 of 6
चार साल तक मालिक का इंतजार करता रहा कुत्ता
- फोटो : Dog Thailand
लियो की वायरल तस्वीर 64 वर्षीय नेंग नोई नाम की महिला की बेटी के पास भी पहुंची, जिसके बाद उसने वो तस्वीर अपनी मां को दिखाई। लियो की तस्वीर देखकर नेंग नोई रो पड़ीं और तुरंत अपनी बेटी को साथ लेकर उस जगह पर पहुंच गईं, जहां लियो सालों से उनके इंतजार में बैठा था। इस दौरान नेंग ने वो कहानी भी बताई कि कैसे वो लियो से बिछड़ गई थीं।