Ganga River on Mars: ग्रहों की दुनिया बेहद रहस्यमयी है। इन रहस्यों को जानने के लिए वर्षों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों ने भारत में बहने वाली गंगा नदी की तरह ही बड़ी पुरानी नदियों प्रणालियों का नक्शा बनाया है। इससे उनको लाल ग्रह के प्राचीन जल नेटवर्क के बारे में नई जानकारी मिली है। यह नक्शा ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बनाया है। इस खोजों से यह खुलासा हुआ है कि जहां पहले जीवन की संभावना अधिक रही होगी।
मंगल पर कहां से आईं नदियां?
मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले बारिश होती थी। इसके कारण घाटियां और नदियां बनीं। यह पानी बड़ी घाटियों और बहुत बड़े पुराने महासागरों तक जाता था। पानी की इस प्रणालियों ने ऐसा माहौल बनाया जो धरती पर जीवन से भरा होता है। इन बड़ी जल प्रणालियों से संभावित मंगल ग्रह के जीवन के लिए एक जन्मस्थान का काम होता।
2 of 5
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा
- फोटो : Freepik
यूटी जैक्सन स्कूल ऑफ जियोसाइंसेज के सहायक प्रोफेसर टिमोथी ए. गौडगे और पोस्टडॉक्टरल फेलो अब्दुल्ला एक.जकी ने मंगल पर नदियों का नक्शा बनाया है। उन्होंने पहले से मौजूद मंगल ग्रह की घाटियों, झीलों और नदियों के डेटा को इकट्ठा किया और मिलाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मंगल ग्रह के पानी के बहाव के रास्ते का पूरा नक्शा बनाया।
3 of 5
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा
- फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों ने कैसे की खोज?
वैज्ञानिकों ने 19 मुख्य समूह की खोजें की हैं। इनमें घाटियां, नदियां झीलें और जमा मिट्टी शामिल हैं। 16 समूहों का जलग्रहण का क्षेत्र 1 लाख वर्ग किमी से भी बड़ा था। यह आकार धरती पर मौजूद बड़ी नदी घाटियों के बराबर है। अब्दुल्ला एक.जकी ने बताया कि हमने सबसे आसान काम किया और सिर्फ उनका नक्शा बनाया और सभी को एक साथ जोड़ दिया।
Viral Video: चिकन मोमोज गाय को खिलाए, भीड़ ने यूट्यूबर को घेरा, अब सोशल मीडिया पर लोगों में छिड़ी बहस
4 of 5
मंगल ग्रह पर मिली गंगा नदी! वैज्ञानिकों ने खोजा 16 नदियों का नक्शा
- फोटो : Freepik
धरती पर इतनी बड़ी नदी घाटी होना आम बात है। धरती पर 91 पानी इकट्ठा करने वाले इलाके हैं। इसमें 62 लाख वर्ग किमी का अमेजन नदी का बेसिन भी शामिल है, लेकिन मंगल पर कम बड़े दल निकासी प्रणालियां हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसकी वजह यह है कि मंगल ग्रह पर अलग-अलग तरह की जमीन बनाती है। इससे बड़ी नदी प्रणालियों को सहारा मिलता है। मंगल ग्रह पर ऐसी गतिविधि नहीं है, जिसकी वजह से वहां कम बड़ी नदियां हैं।
Ajab-Gajab: कौन से हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेल मार्ग? जहां रुक जाती हैं सांसें, एक तो भारत में ही है
5 of 5
मंगल ग्रह पर एलियन जीवन की संभावना, नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
मंगल ग्रह पर यह बड़ी नदी प्रणालियां उसके पुराने भूभाग का सिर्फ पांच प्रतिशत को भाग को ही कवर करती हैं। वैज्ञानिकों ने शोध में पता चला है कि मंगल ग्रह पर नदियों से जमी मिट्टी और तलछट का करीब 42 फीसदी हिस्सा इन्हीं 16 बड़ी प्रणालियों से आया है। टिमोथी ए. गौडगे ने कहा कि शोध से मिली यह जानकारी भविष्य के मिशनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।