फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Knowledge Story: प्यास से तड़पता रहता है ये पक्षी, लेकिन नहीं पीता है पानी, जानिए क्या है वजह

Fri, 08 Apr 2022 10:52 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
knowledge Story these bird drinks only rain water know the reason behind it
सिर्फ बारिश का पानी पीता है ये पक्षी - फोटो : iStock
धरती पर कुल मिलाकर 5000 करोड़ पक्षी रहते हैं, जिनमें कई प्रजातियां बेहद दुर्लभ हैं। इन पक्षियों में कई ऐसे हैं जो अपनी खासियत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। जिंदा रहने के लिए धरती पर मौजूद हर प्राणी के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। कुछ प्राणी कम मात्रा में ही पानी पीकर जिंदा रहते हैं, लेकिन हम सभी को पानी की जरूरत होती है। लेकिन इस धरती पर एक पक्षी मौजूद है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 


यह खास पक्षी प्यास से तड़पता रहता है, लेकिन नदी या तालाबा का पानी नहीं पीता है। इसके साथ ही अगर आप इसे किसी बर्तन में भी पानी पीने के लिए देते हैं, तो भी नहीं पीता है। आप सोच रहे होंगे यह पक्षी कौन सा पानी पीता है, क्योंकि बिना पानी पिए, तो कोई जिंदा नहीं रह सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस खास पक्षी का नाम क्या है और यह कौन सा पानी पीता है। 

 
knowledge Story these bird drinks only rain water know the reason behind it
सिर्फ बारिश का पानी पीता है ये पक्षी - फोटो : iStock

पीता है ये खास पानी

दरअसल हम जिस पक्षी के बारे में बात कर रहे हैं वह झील, तालाब या नदी का पानी नहीं पीता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पक्षी सिर्फ बारिश का ही पानी पीता है। जब बरसात होती है, तो यह अपनी प्यास को बुझाता है। इस खास पक्षी का नाम चातक (Jacobin cuckoo) है। इसे कई बार प्यास लगी रहती है, लेकिन यह कोई और पानी नहीं पीता है। सिर्फ बारिश का ही पानी पीता है। 

knowledge Story these bird drinks only rain water know the reason behind it
सिर्फ बारिश का पानी पीता है ये पक्षी - फोटो : iStock

कहा जाता है कि अगर चातक प्यास से तड़प रहा है और पानी से भरे झील में डाल देते हैं, तो यह पानी में अपनी चोंच को नहीं खोलता है। यह पक्षी इस मामले में बेहद स्वाभीमानी होता है। सिर्फ एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में ही चातक पक्षी पाया जाता है। यह भारत के उत्तराखंड राज्य में प्रमुख रूप से मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
knowledge Story these bird drinks only rain water know the reason behind it
सिर्फ बारिश का पानी पीता है ये पक्षी - फोटो : iStock

बताया जाता है कि यह पक्षी आसमान में ही ज्यादतर समय तक टकटकी लगाकर रहता है। यह सिर्फ स्वाति नक्षत्र में होने वाली बारिश का पानी पीता है। उत्तराखंड के गढ़वाल में लोग इस पक्षी को चोली के नाम से बुलाते हैं जबकि मारवाड़ी में मघवा और पपिया कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed