फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट गाला की फोटो ने सबको हिला डाला, क्या है मेट गाला का इतिहास, तस्वीरें देख झन्ना जाएगा दिमाग!

Thu, 09 May 2019 11:28 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 09 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
know all about met gala 2019 event history photos viral crazy makeup story of ezra miller

न्यूयॉर्क में 6 मई में साल का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2019 रखा गया। यह साल का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है, जो न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होता है। जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शिरकत करने पहुंचती हैं। हर साल मेट गाला का आयोजन किसी खास थीम पर किया जाता है मेट गाला 2019 में कई सितारों ने अपने रंग-बिरंगे अजीबोगरीब परिधान से वाहवाही लूटी तो किसी का बेहद ट्रिपी मेकअप देख लोग चौंक गए। इस साल मेट गाला की थीम Camp: Notes On Fashion थी। यहां सेलेब्स का लुक हैरान कर देने वाला रहा। 

know all about met gala 2019 event history photos viral crazy makeup story of ezra miller
- फोटो : twitter

मेट गाला 2019 इवेंट में Lady Gaga, Katy Perry, Gigi Hadid जैसे हॉलीवुड सेलेब्स के साथ दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी, इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। यहां Katy Perry एक झूमर जैसे आउटफिट में नजर आईं, जिस पर मोमबत्तियां लगी हुई थीं। उनकी इस Moschino आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा। 
 



 

know all about met gala 2019 event history photos viral crazy makeup story of ezra miller
- फोटो : hellomagazine.com

हॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर एजरा मिलर एक मास्क के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे। उन्होंने धीरे धीरे अपना मास्क हटाना शुरू किया और उनके हैरतअंगेज मेकअप से लोग दंग रह गए। उनके चेहरे पर सात आंखें नजर आ रही थीं और उनका मेकअप इतना ट्रिपी था कि उन्हें देखने भर से ही एक अजीब सिहरन पैदा हो रही थी। मिलर का ये मेकअप कनाडा की एक मेकअप आर्टिस्ट मिमी कोई ने तैयार किया है। मिमी ने इस दौरान एजरा के लुक को लेकर एक वेबसाइट से बातचीत की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4AM start to get Ezra Miller ready for Met Gala 2019! 🦓 #metcamp #metgala #metgala2019 #ezramiller #campnotesonfashion ⁣ ⁣ Because the makeup had to be ready by 9:30AM for photoshoots and last till end of the day, I had to make sure the makeup was stable all day long. I used @mehronmakeup Mimi Choi Illusion Palette, @kryolanofficial Aquacolor, @makeupforeverofficial Artist Color Pencils, and @velourlashesofficial @houseoflashes falsies for the multiple eye illusion. Skin was done using @kevynaucoin Skin Enhancer and @katvondbeauty Shade+Light Face Contour Palette. Lips were @maccosmetics Ruby Woo. The whole face was thoroughly set with Green Marble Sealer. ⁣ ⁣ Thank you for all the love! I’ll be sharing more behind-the-scenes of our Met prep throughout this week. ❤️ ⁣ ⁣ Makeup: me⁣⁣⁣ Makeup assist: @paulalanzador⁣⁣⁣⁣⁣ Hair: @samiknighthair ⁣⁣⁣ Nails: @naominailsnyc

A post shared by MIMI CHOI (@mimles) on

विज्ञापन
विज्ञापन
know all about met gala 2019 event history photos viral crazy makeup story of ezra miller
- फोटो : Vanity Fair

मिमी ने बताया कि थीम 'Camp: Notes On Fashion' का मतलब है कि एक ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन जिससे हर इंसान को एक बार जरूर गुजरना चाहिए, उनके लुक में मौजूद कई सारी आंखें उन छिपी हुई लेयर्स का प्रतिनिधित्व कर रही थीं जिन्हें अक्सर लोग सामने लाना नहीं चाहते हैं। मिमी का कहना है कि इस इवेंट से पहले मेरी और मिलर की इस मुद्दे पर काफी बातचीत हुई थी और हम दोनों ही एक ऐसे लुक पर तैयार हुए जिसे मैं पहले एक बार तैयार कर चुकी थी। मैं बहुत उत्साहित थी कि एजरा इतना बोल्ड लुक इस इवेंट के लिए कैरी करना चाहते हैं। हमने इसके बाद इस लुक पर मेहनत करनी शुरू की थी। मिमी के मुताबिक़, मुझे लगता है कि आप जैसे हैं और जैसे बने रहना चाहते हैं, अगर उसे आप दुनिया के सामने बेझिझक ला सकते हैं तो इससे बेहतर बात कोई नहीं हो सकती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“SELF-LOVE — is more than basking in your light. Self-love is identifying where you’re messing up, being accountable for it and correcting it.”⁣⁣⁣ ⁣⁣⁣ SNEAK PEEK OF AN UPCOMING ANNOUNCEMENT WITH ⁣⁣⁣@MEHRONMAKEUP! 🔥 Can you guess what it is? Stay tuned❣️#MehronxMimiChoi⁣⁣⁣ ⁣⁣⁣ Copyright/Royalty-free music: At the Speed of Light — Big Score Audio

A post shared by MIMI CHOI (@mimles) on



 

विज्ञापन
know all about met gala 2019 event history photos viral crazy makeup story of ezra miller
हॉलीवुड मल्टीटैलेंटेड एक्टर एजरा मिलर - फोटो : Social Media

मेकअप के प्रोसेस के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने मेकअप की शुरुआत सुबह 4 बजे की थी और मुझे इस लुक को पूरा करने में पांच घंटों का समय लगा था। हालांकि ये लुक सुबह 9.30 बजे तक पूरा हो गया था, लेकिन मुझे पूरे दिन उनके साथ रहना पड़ा ताकि इस लुक को टचअप देती रहूं। चूंकि हमने काफी सुबह इस लुक की शुरुआत कर दी थी, ऐसे में मेरे लिए जरूरी था कि मैं ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करूं जो पूरे दिन चल पाए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed