{"_id":"6273b0045bc82528ac7dbb19","slug":"know-about-world-s-largest-diamond-sold-in-auction-for-4-4-billion-rupees-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, चार अरब रुपये में किया गया नीलाम, जानिए क्यों है खास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, चार अरब रुपये में किया गया नीलाम, जानिए क्यों है खास
World’s Largest Diamond: दुनिया में कई तरह के हीरे पाए जाते हैं, जिनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं। अब इस बीच दुनिया का सबसे बड़ा हीरा मिला है जिसका रंग नीला है। इस नीले रंग के हीरे की कीमत 4.4 अरब है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में माना गया है कि कोहिनूर दुनिया का सबसे मंहगा हीरा है। इसके अलावा माना जाता है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा हीरा भी है।
हांगकांग में दुनिया के इस सबसे बड़े हीरे को नीलाम किया गया है। फाइन आर्ट्स कंपनी सोथबी ने इसको नीलाम किया है। कंपनी ने बताया है कि 15.10 कैरेट का स्टेप कट रत्न है जिसका ‘द डी बीयर्स कलिनन ब्लू’ नाम रखा गया है। आठ मिनट तक इस हीरे की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। इस हीरे को खरीदने के लिए चार लोगों ने बोली लगाई थी। आइए जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े हीरे को किसने खरीदा?
2 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
- फोटो : iStock
इस बोली में चार लोग शामिल थे, लेकिन किस अज्ञात व्यक्ति ने इस बोली में बाजी मार ली। एक अज्ञात शख्स ने हीरे को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 48 मिलियन डॉलर की बोली लगाई।
3 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
- फोटो : iStock
यह दुर्लभ हीरा साल 2021 में पाया गया था। दक्षिण अफ्रीका की कलिनन माइन में मिले इसे हीरे की रंगीन हीरों में उच्चतम रैंकिंग है। सोथबी ने बताया है कि जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका ने एक ‘फैंसी विविड ब्लू’ के तौर पर इस हीरे को वर्गीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
- फोटो : iStock
अभी तक संगठन में जितने भी नीले हीरों को भेजा गया है उनमें इसकी कलर ग्रेडिंग सबसे उच्चतम स्तर पर है। अभी तक सिर्फ एक प्रतिशत हीरों की ही ग्रेडिंग सबसे उच्चतम है। सोथबी ने बताया है कि असमान्य रूप से हीरा दुर्लभ है।
विज्ञापन
5 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा
- फोटो : iStock
बताया गया है कि अभी तक 10 कैरेट से ऊपर के सिर्फ पांच रत्नों की नीलामी में बोली लगी है। कभी भी कोई रत्न 15 कैरेट से अधिक का नहीं रहा। एक अहम घटना है कि इस सबसे बड़े हीरे की नीलामी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।