{"_id":"5fc747f20f965f35206dfb4e","slug":"know-about-fundudzi-water-secret-most-mysterious-lake-of-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का एक ऐसा रहस्यमय झील, जिसका पानी पीने के बाद कोई नहीं बचता जिंदा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का एक ऐसा रहस्यमय झील, जिसका पानी पीने के बाद कोई नहीं बचता जिंदा
दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है। कुछ इसी तरह का ही एक खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है, जिसे फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी जो भी पी ले, वो जिंदा नहीं बचता है। जल्द ही उसकी मौत हो जाती है।
2 of 6
फुन्दूजी झील का रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन समय में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और आश्रय देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया।
3 of 6
फुन्दूजी झील का रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जाता है कि झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाजें, जानवरों और लोगों की चीखें सुनाई पड़ती हैं। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फुन्दूजी झील का रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इस झील का निर्माण प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस नदी का पानी तो बिल्कुल साफ है, फिर इसमें ऐसा क्या है जिसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
फुन्दूजी झील का रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
पानी के रहस्य को जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को नाकामी ही हाथ लगी। कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था। उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लिए और चल दिया, लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उसके साथ कई बार हुआ। इसके बाद उसने पानी और पौधा फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। हालांकि, एक हफ्ते के बाद ही उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।