{"_id":"5f897a5c8ebc3e9b9174790c","slug":"jonestown-mass-suicide-900-people-committed-suicide-due-to-superstition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अंधविश्वास में फंसकर 900 से भी अधिक लोगों ने कर लिया था सुसाइड, दिल दहला देती है कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब अंधविश्वास में फंसकर 900 से भी अधिक लोगों ने कर लिया था सुसाइड, दिल दहला देती है कहानी
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि बिल्ली के रास्ता काट देने से अपशगुन होता है। यहां तक कि लोग छींकने तक को भी अंधविश्वास की श्रेणी में रखते हैं। वैसे ये सब अंधविश्वास बहुत ही मामूली हैं। आज हम आपको एक ऐसे दिल दहला देने वाले अंधविश्वास के बारे में बताएंगे, जिसके कारण अमेरिका के पास स्थित गुयाना के जोंसटाउन में एक साथ 900 से भी अधिक लोगों ने आत्महत्या कर ली थी?
2 of 7
जोंसटाउन आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस घटना को अबतक की सबसे बड़ी आत्महत्या की घटनाओं में से एक माना जाता है। 18 नवंबर 1978 को घटी इस घटना के बारे में जो भी सुनता है हैरत में पड़ जाता है। दरअसल, इस घटना के पीछे जिम जोंस नामक एक धर्मगुरु का हाथ था। वो खुद को भगवान का अवतार बताता था। जिम जोंस ने लोगों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद के नाम पर साल 1956 में 'पीपल्स टेंपल' (लोगों का मंदिर) नाम का एक चर्च बनाया और अपनी धार्मिक बातों और अंधविश्वास के दम पर उसने हजारों लोगों को अपना अनुयायी बना लिया।
3 of 7
जिम जोंस
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम जोंस कम्युनिष्ट विचारधारा का था और उसके विचार अमेरिकी सरकार से अलग थे। इसलिए वो अपने अनुयायियों के साथ शहर से दूर गुयाना के जंगलों में चला गया और वहीं पर उसने एक छोटा सा गांव भी बसा दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उसकी असलियत लोगों के बीच आने लगी। वो अपने अनुयायियों (चाहे वो महिला हो या पुरुष) से दिनभर काम कराता था और रात में जब वो थक-हारकर सोने के लिए जाते, तो वो उन्हें सोने भी नहीं देता था और अपना भाषण शुरू कर देता था। इस दौरान उसके सिपाही घर-घर जाकर देखते थे कि कहीं कोई सो तो नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोंसटाउन
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अगर कोई सोता हुआ पाया जाता था, तो उसे कड़ी सजा दी जाती थी। जिम जोंस अपने अनुयायियों को गांव से बाहर भी नहीं जाने देता था। पुरुष और महिलाएं जब काम करती थीं, तो उनके बच्चों को एक कम्युनिटी हॉल में रखा जाता था। उसके सिपाही गांव के चारों ओर दिन-रात पहरा देते रहते थे, ताकि कोई वहां से भाग न जाए।
विज्ञापन
5 of 7
जिम जोंस
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम जोंस का अंधविश्वास का जाल इतना फैल चुका था कि वो अपने अनुयायियों से कुछ भी कहता, तो लोग उसे मान लेते थे। इसी बीच अमेरिकी सरकार को वहां हो रही गतिविधियों के बारे में पता चला। सरकार ने जिम जोंस पर कार्रवाई करने की सोची। लेकिन इसका पता जिम जोंस को भी चल गया और उसने अपने सभी अनुयायियों को एक जगह इकट्ठा होने को कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।