फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस गांव में महीनों तक रहता था अंधेरा, अब बना लिया खुद का सूरज, जानिए इसकी खास बातें

Thu, 04 Nov 2021 01:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
italy viganella village lived in darkness people made their own artificial sun Know its special things
इस गांव के लोगों ने बना लिया खुद का सूरज - फोटो : Pixabay

हम लोगों में से ज्यादातर लोग कभी कभी यह जरूर सोचते होंगे कि सूरज अस्त न हो तो कितना अच्छा होता, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर सूरज निकलता ही नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही गांव के बारे में बताते हैं। यह गांव इटली में है जहां पर कभी सूरज उगता नहीं है। गांव में सूरज न निकलने से परेशान लोगों ने इसका हल निकाल लिया है। इस गांव के लोगों ने अपना एक सूरज बना डाला है। इस बात को जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। 



यहां पर सूरज न निकलने की वजह से यहां पर लोगों ने अपना आर्टीफिशियल सूरज बना लिया है। अभी तक इंसान विज्ञान और तकनीक की मदद से हाथ-पांव और नकली आंख बना रहा था, लेकिन इटली के इस गांव के लोगों ने आर्टीफिशियल सूरज बना लिया है। आईए जानते हैं इस गांव के बारे में...

italy viganella village lived in darkness people made their own artificial sun Know its special things
इस गांव के लोगों ने बना लिया खुद का सूरज - फोटो : Pixabay

इटली के इस गांव का नाम विगल्लेना है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे इस गांव में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है। मिलान के उत्तर में यह गांव लगभग 130 किलोमीटर नीचे स्थित है। इस गांव की आबादी 200 है। यहां पर नवंबर से फरवरी तक सूरज नहीं निकलता है। लोगों की समस्या को देखकर गांव के एक आर्किटेक्ट और इंजीनियर ने एक रास्ता खोज लिया। इंजीनियर ने गांव के मेयर की मदद से विगल्लेना गांव के लिए एक आर्टिफीशियल सूरज बना दिया। 

italy viganella village lived in darkness people made their own artificial sun Know its special things
इस गांव के लोगों ने बना लिया खुद का सूरज - फोटो : Pixabay

जानिए इंजीनियर ने कैसे किया ये कारनाम

आर्किटेक्ट और इंजीनियर ने आर्टीफिशियल सूरज बनाने के लिए 1 लाख यूरो खर्च किया। इस पैसे से इंजीनियर ने 40 वर्ग किलोमीटर का एक शीशा खरीदा जिसको उसने पहाड़ की चोटी पर लगवा गिया। यह शीशा ऐसे लगाया गया है ताकि सूरज की रोशनी गांव के ऊपर धूप बनकर पड़े। इस शीशे से दिन में 6 घंटे लाइट रिफ्लेक्ट होती है और गांव में रोशनी रहती है। इस शीशा को पहाड़ की दूसरी तरफ लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
italy viganella village lived in darkness people made their own artificial sun Know its special things
इस गांव के लोगों ने बना लिया खुद का सूरज - फोटो : Pixabay

इस शीशे को कंप्यूटर से ऑपरेट करते रहते हैं। विगल्लेना गांव के लोगों ने इस प्रकार अपना खुद का नया सूरज बना डाला है। गांव वालों ने विज्ञान और तकनीक की मदद से इस समस्या से निजात पा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed