फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इन तीन शहरों में आज देख पाएंगे स्पेस स्टेशन, करीब छह मिनट तक आएगा नजर

Tue, 14 Jul 2020 11:23 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 14 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
international space station in indian cities ahmedabad jaipur delhi know time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आकाश-मंडल में सूर्य और चंद्रमा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तीसरा सबसे चमकीली चीज है। इस वजह से आकाश में इसे देखना बहुत ही आसान होता है। कई बार किसी खास जगह पर मानव निर्मित यह विशाल उपग्रह अगर आसमान में अचानक दिख जाता है, तो चर्चा का विषय बन जाता है। भारत में भी आज तीन अलग-अलग राज्यों के शहरों में स्पेस स्टेशन दिखाई देगा। आइए जानते हैं कब और कहां यह उपग्रह दृश्यमान होगा?

international space station in indian cities ahmedabad jaipur delhi know time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंतरिक्ष में तैरता यह उपग्रह आज रात में गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद, राजस्थान के जयपुर और दिल्ली में दिखाई देगा। इन शहरों में यह उपग्रह 90 डिग्री के एंगल पर आसामन में उड़ता हुआ दिखाई देगा। इन शहरों में रहने वाले लोगों के सिर के ठीक ऊपर से स्पेस स्टेशन गुजरेगा, जिससे इसका नजारा देखने का पूरा मौका मिलेगा।

international space station in indian cities ahmedabad jaipur delhi know time
स्पेस स्टेशन - फोटो : NASA

कब दिखेगा स्पेस स्टेशन?
मंगलवार रात में करीब 8 बजकर 35 मिनट पर राजकोट और अहमदाबाद में यह स्पेस स्टेशन दिखेगा। वहीं जयपुर और दिल्ली में यह रात में करीब 8 बजकर 37 मिनट पर नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
international space station in indian cities ahmedabad jaipur delhi know time
स्पेस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा और कितनी देर दिखेगा यह उपग्रह?
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन राजकोट, अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली के आसमान में करीब 6 मिनट तक दिखाई देगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि यह उपग्रह आकाश में तीसरा सबसे चमकीली चीज है। यह आसमान में तारे से भी ज्यादा चमकीला और हवाई जहाज से भी तेज उड़ता हुआ दिखाई देगा।

विज्ञापन
international space station in indian cities ahmedabad jaipur delhi know time
स्पेस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

हर रोज पृथ्वी के 16 चक्कर लगाता है ये उपग्रह
बता दें कि यह स्पेस स्टेशन हर रोज पृथ्वी के 16 चक्कर लगाता है। लेकिन पृथ्वी पर देशों की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक, ऐसा जरूरी नहीं हैं कि यह हमारे ही आकाश से गुजरे। इस वजह से यह हमेशा नजर नहीं आता है। स्पेस स्टेशन किस जगह पर अच्छी तरह से दिखेगा, इस बात की गणना पहले से ही की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed