{"_id":"60ec134c8ebc3ebf4a338a07","slug":"interesting-facts-about-lion-king-of-the-jungle-why-do-live-in-groups","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: आखिर शेर हमेशा झुंड में रहना ही क्यों पसंद करते हैं? जानिए 'जंगल के राजा' से जुड़ी कई रोचक बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: आखिर शेर हमेशा झुंड में रहना ही क्यों पसंद करते हैं? जानिए 'जंगल के राजा' से जुड़ी कई रोचक बातें
शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है, ये बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर शेर झुंड में ही क्यों नजर आते हैं? वैसे तो धरती पर शेरों का अस्तित्व काफी पुराना है, लेकिन उनके इतिहास के बारे में जानना बेहद ही मुश्किल है, क्योंकि जानवरों के जीवाश्म ज्यादातर मिलते नहीं हैं। हालांकि, कुछ साल पहले ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रॉस बारनेट ने दुनियाभर के म्यूजियम में रखे विभिन्न प्रजातियों के शेरों के जीवाश्म का अध्ययन किया था, जिसके मुताबिक आधुनिक शेरों का इतिहास करीब 1,24,000 साल पुराना है।
वैसे तो शेर बिल्ली प्रजाति का एक खतरनाक जानवर है, लेकिन बिल्लियों की कुछ ही प्रजातियां दहाड़ सकती हैं। इनमें शेर से लेकर बाघ और जैगुआर शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जानवरों का गला ही ऐसा होता है कि वो दहाड़ सकते हैं। शेरों की दहाड़ बहुत ही तेज और खतरनाक होती है, लेकिन इस बात का पता आज तक नहीं चल सका है कि वो इतनी तेज क्यों दहाड़ते हैं?
2 of 5
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
शेरों के लंबे बालों का रहस्य बड़ा ही गहरा है। माना जाता है कि नर शेर अपने बालों का इस्तेमाल शेरनियों को रिझाने के लिए करते हैं। शेरनियां उनके लंबे बालों को देखकर ही उनके प्रति आकर्षित होती हैं।
3 of 5
शेरों का एक झुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ये बाल नर शेरों को लड़ने भिड़ने में घायल होने से बचाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को इसके पक्के सबूत आज तक नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारबरी शेर
- फोटो : सोशल मीडिया
शेरों की कुछ प्रजातियां बेहद ही रहस्यमय होती हैं, जिसमें बारबरी शेरों को सबसे ज्यादा रहस्यमय माना जाता है। इनका सिर, बाल और आकार बाकी शेरों की अपेक्षा काफी अलग होता है। शेरों की इस प्रजाति को आज विलुप्त माना जाता है। 1960 के दशक में इन्हें आखिरी बार मोरक्को और अल्जीरिया में देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
शेरों का एक झुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
शेर हमेशा झुंड में क्यों रहते हैं, इसको लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। माना जाता है कि मादा शेर शिकार के उद्देश्य से समूह में रहना पसंद करती है, लेकिन इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि शेर अपने इलाके को सुरक्षित रखने के लिए समूह में रहते हैं। उनका मानना होता है कि जितना बड़ा उनका समूह होगा, उतने ही बड़े इलाके पर उनका कब्जा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।