फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत का वो भूलभुलैया गुफा, जिसके अंदर घुसने के बाद बाहर निकलना हो जाएगा मुश्किल

Wed, 21 Jul 2021 05:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 21 Jul 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about krem puri cave meghalaya longest sandstone cave in the world
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे आसपास ऐसी कई जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। इन जगहों के बारे में जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ जाता है। कुछ इसी तरह की एक जगह मेघालय में भी है। दरअसल, साल 2016 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक रहस्यमय गुफा खोज निकाली थी, जिसे बलुआ पत्थरों की दुनिया की सबसे लंबी गुफा कहा जाता है। भयावह दिखने वाली इस गुफा में बेतरतीब प्रवेश द्वार हैं, जो किसी भूलभुलैया से कम नहीं हैं।

अगर इस गुफा के अंदर अगर एक बार घुस गए, तो फिर आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। 24.5 किलोमीटर लंबी इस गुफा का नाम क्रेम पुरी है। इस गुफा की खोज करीब 30 वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया था, जिसमें भूविज्ञानी, जलविज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरात्तवविद शामिल थे। यह गुफा धरती पर सर्वाधिक बारिश के लिए मशहूर मासिनराम की हरी-भरी वादियों में 13 वर्ग किलोमीटर में फैली है।

interesting facts about krem puri cave meghalaya longest sandstone cave in the world
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी के मुताबिक, इस गुफा के अंदर आपस में जुड़े सैकड़ों छोटे लंबे गलियारों का पेचीदा चक्रव्यूह है। इसकी आकृति बिल्कुल अलग है, जो इसे वास्तव में एक भूलभुलैया बनाती है। यहां प्रचुर मात्रा में जीव, मेंढक, मछली, विशाल हंटर मकड़ियां और चमगादड़ भी हैं।

interesting facts about krem puri cave meghalaya longest sandstone cave in the world
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों को इस गुफा से शार्क के दांत और समुद्री डायनासोर की कुछ हड्डियां भी मिली थीं, जो करीब छह करोड़ साल पहले समुद्र में पाए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about krem puri cave meghalaya longest sandstone cave in the world
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

इस गुफा में तापमान हमेशा 16-17 डिग्री के बीच बना रहता है, चाहे बाहर का तापमान कुछ भी हो। यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, क्योंकि छोटी दरारों और दो प्रवेश द्वारों से होकर हमेशा अंदर हवा आती रहती है।

विज्ञापन
interesting facts about krem puri cave meghalaya longest sandstone cave in the world
क्रेम पुरी गुफा, मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि क्रेम पुरी गुफा ईदो जूलिया, वेनेजुएला की विश्व रिकॉर्ड धारक ‘क्यूवा डेल समन’ नामक गुफा से भी 6,000 मीटर अधिक लंबी है। इस गुफा की खोज करने वाली संस्था मेघालय एडवेंचर एसोशिएसन ने इस गुफा का नाम क्रेम पुरी दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed