प्राचीन किले हमेशा से ही रहस्य और जिज्ञासा का विषय रहे हैं। दुनिया में ऐसे कई किले हैं, जो इतने रहस्यमय हैं कि उनके बारे में किसी को भी ठीक-ठीक पता नहीं है। एक ऐसा ही किला भारत में भी मौजूद है, जो बेहद ही रहस्यमय है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमय किले के बारे में...
2 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
यह रहस्यमय किला है गढ़कुंडार का किला, जो उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 11वीं सदी में बना यह किला पांच मंजिल का है, जिसमें तीन मंजिल तो ऊपर हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे हैं।
3 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
हालांकि यह किला कब बना और किसने बनवाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा।
4 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
यह किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो लोगों को भ्रमित कर देता है। किला इस तरह बनाया गया कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखता है, लेकिन नजदीक आते-आते यह दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है, अगर उसी रास्ते से आप आएंगे तो रास्ता किले की बजाय कहीं और ही चला जाता है, जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता है।
5 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग तलघर में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया।