फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा, जारी किया DAVINCI मिशन का हैरान करने वाला वीडियो

Thu, 18 Nov 2021 11:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
How will NASA investigate the planet Venus releases the davinci mission video
जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा - फोटो : iStock


अतंरिक्ष के अनसुलझे रहस्यों के बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अतंरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों के शोध में नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो शुक्र ग्रह के बारे में जानने के लिए शुरू किए जाने वाले 'दाविंची' (DAVINCI) मिशन का है। इस मिशन के माध्यम से नासा शुक्र के मौसम और सतह से संबंधित जानकारियां जुटाने की कोशिश है। इस खूबसूरत वीडियो के माध्यम से नासा ने इस मिशन के बारे में कई जानकारियां दी हैं। वैज्ञानिकों के पास शुक्र के ग्रह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

इस मिशन को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा साल 2029 में लॉन्च करने वाली है। नासा की तरफ से 1990 के बाद से शुक्र ग्रह पर कोई मिशन नहीं भेजा गया है। इसको लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में भी काफी उत्साह है। 
 

How will NASA investigate the planet Venus releases the davinci mission video
जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा - फोटो : iStock

जानिए मिशन को कैसे अंजाम देगा नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के DAVINCI मिशन का पूरा नाम है डीप एटमॉस्फियर वीनस इन्वेस्टिगेशन ऑफ नोबल गैस, केमिस्ट्री, एंड इमेजिंग। इस मिशन को दो पार्ट में नासा के वैज्ञानिक पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। पहले भाग में नासा का अतंरिक्षयान शुक्र ग्रह का परिक्रमा करेगा। इसके बाद अमेरिकी अतरिंक्ष एजेंसी अंतरिक्षयान से प्रोब को शुक्र ग्रह की सतह पर गिराएगी। पृथ्वी से शुक्र का वायुमंडल करीब 90 गुना अधिक घना है। 

How will NASA investigate the planet Venus releases the davinci mission video
जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा - फोटो : iStock


 कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड से शुक्र ग्रह के बादलों का मुख्य रूप से निर्माण होता है। अंतरिक्षयान से छोड़े जाने के बाद प्रोब धीरे-धीरे शुक्र की सतह पर जाएगा और इस समय प्रोब में लगाए गए सेंसर शुक्र के वातावरण की रीडिंग करेंगे। शुक्र के वायुमंडल में प्रोब ऑक्सीजन को खोजेगा जिससे पानी की उपस्थिति का संकेत मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How will NASA investigate the planet Venus releases the davinci mission video
जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा - फोटो : iStock

शुक्र का तापमान

शुक्र की सतह की स्थिति धरती के नजदीकी दूसरे ग्रहों में सबसे ज्यादा कष्टकारक है। शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, क्योंकि यह एक ग्रीन हाउस है। वैज्ञानिकों में इस बात को जानने में दिलचस्पी है कि क्या शुक्र ग्रह भी कभी रहने के योग्य था। 

यहां देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed