फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: प्लेन के टायर क्यों होते हैं इतने मजबूत, वजन और स्पीड के बाद भी नहीं फटते, जानिए क्या है ऐसा खास

Thu, 17 Mar 2022 03:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 17 Mar 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
How do tyres bear the weight of such a heavy airplane know the details
Airplane tyres: आखिर इतना भारी एयरप्लेन के वजन को कैसे झेलते हैं इसके टायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अक्सर गाड़ियों के टायर फट जाते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हवाई जहाज के टायर इतने बड़े प्लेन के प्रेशर में भी क्यों नहीं फटते हैं। देखा जाता है जब प्लेन आसमान की ओर से रनवे पर उतरता है तो बहुत तेजी से उनके टायर जमीन पर गिरते हैं। इस दौरान प्लेन में बैठे लोगों को एक झटका भी महसूस होता है जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि इसका प्रेशर कितना अधिक होता है। जमीन पर गिरने के बाद ये टायर प्लेन की स्पीड और इतने बड़े प्लेन के प्रेशर को भी झेल जाते हैं और आसानी से आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि इन टायरों में ऐसा क्या खास होता है कि ये फटते नहीं हैं और अपने से हजार गुना बड़े प्लेन का वजन भी झेल लेते हैं। तो आइए जानते हैं इन टायरों में इतनी मजबूती कहां से आती है।

How do tyres bear the weight of such a heavy airplane know the details
Airplane tyres: आखिर इतना भारी एयरप्लेन के वजन को कैसे झेलते हैं इसके टायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दरअसल, प्लेन के टायर हजारों पाउंड के वजन और तेज स्पीड को संभाल सकते हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि ये खास तरह से बनाए जाते हैं। इन टायरों को बहुत मजबूती से बनाया जाता है। साथ ही इसमें नाइट्रोजन गैस भरी जाती है जिसकी वजह से इसका संयोजन लैंडिंग के समय कठोर परिस्थितियों में भी असरदार होता है।

How do tyres bear the weight of such a heavy airplane know the details
Airplane tyres: आखिर इतना भारी एयरप्लेन के वजन को कैसे झेलते हैं इसके टायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

प्लेन के टायरों को सिंथेटिक रबर कंपाउंड्स के कॉम्बिनेशन के साथ बनाया जाता है। साथ ही ये एल्युमिनियम स्टील, नायलॉन के साथ भी जुड़े होते हैं। ये टायरों को मजबूती देने का काम करता है। यही वजह है कि काफी प्रेशर या दबाव होने के बाद भी ये टायर फटते नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How do tyres bear the weight of such a heavy airplane know the details
Airplane tyres: आखिर इतना भारी एयरप्लेन के वजन को कैसे झेलते हैं इसके टायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

टायरों में दबाव जितना अधिक होता है, टायर उतने ही मजबूत होते हैं, इसीलिए हवाई जहाज के टायरों को ट्रक के टायरों से दोगुना अधिक और कार के टायरों से छह गुना ज्यादा फुलाया जाता है। इससे विमान को सहारा देने के लिए अधिक ताकत मिलती है। इनकी साइज आदि इन्हें बनाते वक्त एयरक्राफ्ट के आधार पर तय की जाती है।

विज्ञापन
How do tyres bear the weight of such a heavy airplane know the details
Airplane tyres: आखिर इतना भारी एयरप्लेन के वजन को कैसे झेलते हैं इसके टायर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

हवाई जहाज के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। नाइट्रोजन एक अक्रिय गैस है, इसलिए ज्यादा तापमान और दबाव परिवर्तन का प्रभाव इस पर बहुत कम होता है। वहीं इसे बनाते समय 38 टन तक के वजन के साथ टेस्ट भी किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed