दुनिया में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से लोग कतराते हैं। ऐसी ही एक जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में भी है, जहां ऐसी-ऐसी रहस्यमय घटनाएं घटती हैं कि लोग वहां जाने से भी डरते हैं। आइए जानते हैं इस जगह पर घटी उन रहस्यमय घटनाओं के बारे में...
2 of 8
होया बस्यू जंगल, रोमानिया
- फोटो : Social media
ये है होया बस्यू, जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां घटने वाली रहस्यमय घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहते हैं।
3 of 8
होया बस्यू जंगल, रोमानिया
- फोटो : Social media
इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमय तरीके से गायब भी हो चुके हैं।
4 of 8
होया बस्यू जंगल, रोमानिया
- फोटो : Social media
यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं।
5 of 8
होया बस्यू जंगल, रोमानिया
- फोटो : Social media
होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब जगी थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं।