{"_id":"5c2e11a7bdec2256ee324033","slug":"here-girls-forced-to-drink-chemicals-for-making-thick-in-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटा करने के लिए लड़कियों को पिलाया जा रहा केमिकल, वजह जान हो जाएंगे हैरान ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मोटा करने के लिए लड़कियों को पिलाया जा रहा केमिकल, वजह जान हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आए दिन दुनिया भर से कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं, जिसके चलते लोगों का वजन बढ़ जाता है। अगर मेडिकल रिपोर्ट की बात करें तो दस में से छह लोग लोग मोटापे का शिकार हैं, जबकि दूसरी ओर लड़कियां स्लिम और ट्रिम रहने के लिए कई तरह के खास प्रयास करती रहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लड़कियों को मोटा बनाया जा रहा है।
2 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, अफ्रीका के मॉरीटेटनिया इलाके में लड़कियों को जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने पर मजबूर किया जाता है। यह बात जानकार आपको और हैरानी हो सकती है कि इस जगह पर लड़कियों को मोटा करने के लिए उनके परिजन उन्हें केमिकल पीने पर मजबूर आखिर क्यों करते हैं।
3 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि यहां लड़कियां ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि यहां के मर्द स्किनी नहीं बल्कि मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि अगर कोई महिला मोटी नहीं है मतलब वह खूबसूरत नहीं है। यहां के युवा इन मोटी लड़कियों को शादी के लिए एक बेहतर विकल्प समझते हैं। हालांकि इस परंपरा को लेबलॉह नाम से भी जाना जाता है। लेबलॉह नाम की इस परंपरा के मुताबिक, लड़कियों को पांच साल की उम्र में ही फैट फार्म भेज दिया जाता है, इस फैट फार्म में लड़कियां अपना वजन बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं इसे लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी सामने आई है। यहां पर लोगों का मानना है कि लड़की जितनी मोटी होती है, उसे उसकी संपन्नता से देखा जाता है और इसी के चलते यहां पर दो महिनों का सीजन होता है। जिसे 'फीडिंग सीजन' कहा जाता है। कहते हैं कि इस सीजन के दौरान लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध साथ ही कई सारे फूड सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि लड़कियों को यह खाने-पीने के लिए उनके घर वाले ही मजबूर करते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यह भी कहा जाता है कि गरीब परिवारों में जब खाने की कमी होती है तो यहां के लोग अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाले केमिकल को पीने के लिए मजूबर करते हैं। हालांकि, इन केमिकल्स को पीने से यहां पर कई लड़कियों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन यहां के लोग अभी भी अपनी बेटियों को मोटी करने के लिए यही हथकंडा अपना रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।