फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted Railway Station: ये है देश का सबसे भूतिया रेलवे स्टेशन, अंधेरा होने के बाद कोई नहीं आता नजर

Sun, 11 Jun 2023 01:43 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 11 Jun 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Haunted Railway Station in india Know About begunkodar station in purulia west bengal
भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Haunted Railway Station: इंडियन रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। वहीं बात की जाए रेलवे स्टेशनों की, तो हमारे देश में करीब 8,500 रेलवे स्टेशन हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है, जो देश का सबसे भूतिया रेलवा स्टेशन माना जाता है। इस रेलवे स्टेशन पर शाम होने के बाद लोग नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं अगर रात में यहां से कोई ट्रेन गुजरती है तो यात्री खिड़कियां भी बंद कर लेते हैं। लोगों का मानना है कि इस स्टेशन को देखना भी खतरे से खाली नहीं है। यही वजह है कि इस स्टेशन को देश का सबसे भुतहा रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां शाम 5:30 के बजे के बाद कोई भी इंसान नजर नहीं आता है। यहां पर जाने से लोग थर-थर कांपते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह स्टेशन कहां है? तो आइए हम आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

Haunted Railway Station in india Know About begunkodar station in purulia west bengal
भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ये भूतिया रेलवे स्टेशन बंगाल के पुरुलिया में है, जिसका नाम बेगुनकोदर है। यह स्टेशन करीब 42 सालों तक बंद रहा, जिसके पीछे का कारण जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, स्थानीय लोगों का मानना है कि इस स्टेशन पर एक लड़की का भूत है, इसलिए  शाम होते ही लोग यहां जाने से थर-थर कांपते हैं। बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन 1960 में शुरू किया गया था, लेकिन 7 साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया। हालांकि साल 2007 में इस स्टेशन को फिर से शुरू किया गया है, लेकिन आज भी लोगों का मानना है कि यह जगह भूतों का अड्डा है।

Haunted Railway Station in india Know About begunkodar station in purulia west bengal
भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

यह स्टेशन काफी वीरान जगह पर है, आसपास की इमारतें भी काफी डरावनी लगती हैं। इस स्टेशन पर कोई प्लेटफार्म भी नहीं है। कोलकाता से 260 किलोमीटर दूर इस भूतिया स्टेशन पर केवल 12 बाई 10 फीट का एक टिकट काउंटर बना हुआ है। कहा जाता है कि संथाल जनजाति की रानी लाखन कुमारी ने इस स्टेशन को शुरू करवाया था। लाखन कुमारी ने स्टेशन बनवाने के लिए रेलवे को काफी अधिक सब्सिडी दी थी। स्टेशन शुरू होने के बाद कुछ सालों तक यहां सब ठीक-ठाक था, लेकिन फिर यहां कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haunted Railway Station in india Know About begunkodar station in purulia west bengal
भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दरअसल कुछ ऐसी अफवाह थी कि इस स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में एक लड़की की मौत हो गई थी, जिसके बाद वर्ष 1967 में बेगुनकोदर के एक रेलवे कर्मचारी ने यहां एक महिला का भूत देखने का दावा किया। लोगों ने बताया कि इस रेलवे स्टेशन की पटरियों पर एक लड़की नजर आई, जो सफेद कपड़े पहने थी।
विज्ञापन
Haunted Railway Station in india Know About begunkodar station in purulia west bengal
भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

धीरे-धीरे स्टेशन के बारे में कई कहानियां प्रचलित होने लगीं। यही कारण है कि इस स्टेशन को हॉन्टेड स्टेशन के नाम से जाना जाने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब स्टेशन खुला तो स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक महिला नजर आई। आज भी इस जगह से जुड़ी भूतों की कहानियां काफी फेमस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed