World Biggest Mysteries: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमय चीजें हैं, जिनका सच शायद ही किसी को पता हो। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका राज आज तक नहीं खुला है। इन रहस्यमयी चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
केन्या के रुडोल्फ लेक के पास एक आइलैंड है, जिसे 'नो रिटर्न' आइलैंड कहा जाता है। इस आइलैंड पर कोई नहीं रहता है। कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन सभी अचानक गायब हो गए। उनका पता आज तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि आज भी जो इस आइलैंड पर जाता है, वह कभी लौटकर नहीं आता।
2 of 5
दुनिया के वो बड़े रहस्य, जिनके बारे में शायद ही किसी को हो पता
- फोटो : Adobe Stock
तस्वीर में दिख रहे गोल पत्थरों की खोज करीब 1930 के दशक में की गई थी। 16 टन वजनी इन पत्थरों को हाथ से बनाया गया है। सबसे छोटे पत्थर की आकृति किसी टेनिस बॉल जैसी है। घने जंगलों में इस तरह की आकृति बनाना लगभग असंभव है। इन पत्थरों को किसने बनाया, क्यों बनाया, यह आज तक रहस्य ही है।
3 of 5
दुनिया के वो बड़े रहस्य, जिनके बारे में शायद ही किसी को हो पता
- फोटो : Adobe Stock
चीन के व्यक्ति थे, जिनका नाम ली चिंग युएन था। इनके बारे में कहा जाता है कि 256 साल की उम्र तक जिंदा था। चीन के रहने वाले ली चिंग दवाइयों के विद्वान थे और इसके लिए उन्हें 100 साल की उम्र में सरकार की तरफ से इनाम भी मिला था। कहा जाता है कि 200 साल की उम्र में भी वह विश्वविद्यालय में लेक्चर देने जाया करते थे। उन्होंने 24 शादियां की थीं, लेकिन उनकी उम्र आज भी रहस्य बनी हुई है।
Female Sniper: जानिए कौन थी इतिहास की सबसे खतरनाक महिला स्नाइपर, जिससे कांपती थी हिटलर की सेना
4 of 5
दुनिया के वो बड़े रहस्य, जिनके बारे में शायद ही किसी को हो पता
- फोटो : Adobe Stock
स्कॉटलैंड में एक 200 मीटर गहराई वाली झील में एक रहस्यमय जीव दिखा था। साल 1934 में लंदन के एक डॉक्टर ने अजीबोगरीब जीव की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी। यह जीव इस तरह का दिख रहा था, जो आज से लाखों साल पहले धरती से विलुप्त हो चुके हैं।
Viral Video: तीन भाइयों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आखों में आ जाएंगे आंसू, लोग बोले- किसी की नजर न लगे
5 of 5
दुनिया के वो बड़े रहस्य, जिनके बारे में शायद ही किसी को हो पता
- फोटो : Adobe Stock
क्रॉप सर्कल दुनियाभर में कई अलग-अलग जगहों पर पायी गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस का काम हो सकता है, तो किसी को लगता है कि यह चक्रवात जैसे किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से बने हैं। लेकिन इतनी सुंदर आकृति को आखिर किसने बनाया, यह रहस्य बरकरार है।