World Largest Gold Mine: सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। पीली धातु इतनी महंगी हो चुकी है कि आम इंसान के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में सोने की खदाने हैं, जो वहां की समृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी खदान के बारें बताएंगे। आइए जानते हैं कि दुनिया कहां पर दुनिया की सबसे बड़ी खदान है।
कहां है सोने की खदान?
- इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में एक सोने की खदान स्थित है। इस सोने की खदान का नाम ग्रासबर्ग है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर सोने की खदान है। इस खान से हर साल करीब 48 टन सोने का उत्पादन होता है।
- मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इस खदान की सबसे बड़ी खासिय यह है कि सोने के साथ-साथ दुनिया की सबसे बड़ी तांबे की खदानों में से भी एक है।
- ग्रासबर्ग खदान से निकलने वाले अयस्क में सोने और तांबे की उच्च मात्रा होती है। पापुआ के सबसे ऊंचे पर्वत पुंचक जया के पास ग्रासबर्ग खदान स्थित है। इस पूरे इलाके का टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने से निर्माण हुआ है और खनिज भंडारों से भरा हुआ है।
- ग्रासबर्ग खदान से बड़ी तादाद में सोना निकाला जाता है। इसका काफी बड़ा ऊपरी हिस्सा अब बंद भी हो चुका है।
2 of 5
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान?
- फोटो : PTI
क्यों बना है खदान में एयरपोर्ट?
- इंडोनेशिया की इस खदान का संचालन बहुत बड़े पैमाने किया जाता है। वर्तमान समय में इसमें 20,000 लोग काम कर रहे हैं। इस खदान का अपना एयरपोर्ट और बंदरगाह है।
- यहां पर कर्मचारियों के रहने के लिए घर, स्कूल और अस्पताल हैं। पहले यहां पर एक मील चौड़ा गड्ढा था, लेकिन सतह का भंडार काफी हद तक खाली हो गया है और अंडरग्राउंड उत्पादन किया जा रहा है।
3 of 5
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान?
- फोटो : एएनआई
कितना मौजूद है सोना?
- ग्रासबर्ग से साल 2023 में 52.9 टन सोना, 680,000 टन तांबा और 190 टन चांदी निकाली गई थी। यह इसे दुनिया की सबसे बड़ी खदान बनाते हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इसमें अनुमानित 40 अरब डॉलर मूल्य का सोने के भंडार मौजूद हैं।
4 of 5
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान?
- फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
कब हुई थी इसकी खोज?
- डच भूविज्ञानी जीन जैक्स डोजी ने साल 1936 में यहां खनिजों की खोज की थी। लेकिन 1960 के दशक में बड़े पैमाने खनन शुरू किया गया। इस दशक में फ्रीपोर्ट मैकमोरन को यहां खनन का अधिकार मिला था।
- इसके बाद से ग्रासबर्ग का लगातार विस्तार होता रहा है। इंडोनेशियाई सरकार ने कुछ समय पहले ही फ्रीपोर्ट मैकमोरन को 2041 तक खनन की अनुमति दी है।
5 of 5
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान?
- फोटो : ANI
कौन है फ्रीपोर्ट मैकमोरन?
- फ्रीपोर्ट मैकमोरन अमेरिका की एक प्रमुख खनन कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तांबा उत्पादकों में से एक है। यह खनन कंपनी तांबा, सोना और मोलिब्डेनम जैसे महत्वपूर्ण खनिज निकालती है। इसका मुख्यालय फीनिक्स, एरिजोना में है।