फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बकरी को फोटो क्लिक करवाना है पसंद, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया ये रिएक्शन

Mon, 29 Jul 2019 07:03 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 29 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
goat famous on social media for her photoshoot in Malaysia
- फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर खूबसूरत जानवरों की तस्वीरें काफी पोस्ट की जाती हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। मलेशिया की ऐसी ही एक बकरी की तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। मलेशिया के पेराक राज्य के एक फार्म में रह रही सनेन प्रजाति की बकरी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

goat famous on social media for her photoshoot in Malaysia
- फोटो : twitter
11 महीने की इस बकरी की तस्वीर लाइवस्टॉक फर्म के मालिक ने फर्म के फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट होने के साथ ही इस खूबसूरत बकरी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया था। लोग इस बकरी की तुलना कोरियन पॉप स्टॉर से करने लगे। फर्म के मालिक 21 वर्षीय अहमद एम फदजिर का कहना है कि रोमोस नाम की इस बकरी को फोटो क्लिक करवाना काफी पसंद है। वह कैमरा देखते ही पोज देना शुरू कर देती है। 
goat famous on social media for her photoshoot in Malaysia
- फोटो : twitter

स्माइल और बाल बनाते हैं इसे अलग 
अहमद का कहना है कि जब उन्होंने फोटो पोस्ट की थी, तब उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा पसंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस प्रजाति की 17 से अधिक बकरियां हैं, पर रोमोस सबसे अलग है। रोमोस के सिर के बाल बेहद खूबसूरत हैं और फोटो क्लिक करते समय उसके चेहरे के भाव ऐसे बदलते हैं जैसे वह मुस्कुरा रही हो। उसकी ये दो बात उसे बाकी बकरियों से अलग बनाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
goat famous on social media for her photoshoot in Malaysia
- फोटो : twitter
बकरी के मालिक का कहना है कि सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने के बाद से कई लोग मुझे रोमोस को बेचने का ऑफर दे चुके हैं, पर मैं उन्हें मना करके इसी प्रजाति की दूसरी बकरियां देने का ऑफर दे देता हूं। 
विज्ञापन
goat famous on social media for her photoshoot in Malaysia
- फोटो : twitter

अहमद का कहना है कि सनेन प्रजाति की बकरियों को पालना आसान नहीं होता है। उन्हें सही देखभाल और स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होती है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed