फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं वो तीन दिग्गज जो मिलकर चुनेंगे भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच

Mon, 29 Jul 2019 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 29 Jul 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev leading Advisory committee to pick Indian team head coach
कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल 45 दिन और बढ़ा दिया गया। वेस्टइंडीज टूर के बाद टीम इंडिया को उसका नया कोच मिल जाएगा, इसके लिए बीसीसीआई ने सारी तैयारियां भी पूरी कर ली है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) टीम इंडिया का अगला कोच चुनेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मुख्य कोच के चयन की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी को दी है। यही तीन पांच सदस्यीय चयन समिति का भी चयन करेंगे।


आगे जानिए क्यों खास हैं कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी?
Kapil Dev leading Advisory committee to pick Indian team head coach
1983 विश्व कप विजेता कपिल देव - फोटो : अमर उजाला

कपिल देव

कपिल देव के नाम से शायद ही दुनिया का कोई क्रिकेटप्रेमी अनजान होगा। भारत को 1983 का विश्व कप दिलाने वाले कपिल का पूरा नाम कपिल देव निखंज है। अक्टूबर 1999 से अगस्त 2000 तक टीम इंडिया के कोच रह चुके कपिल ने अगस्त 2000 में मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कपिल देव वापस क्रिकेट से जुड़े और टीम के गेंदबाजी सलाहकार बने। इसके साथ ही वह दो साल के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष भी रहे। मई 2007 में कपिल देव ने इंडियन क्रिकेट लीग से नाता जोड़ा, जिसकी वजह से उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से हटा दिया गया।

Kapil Dev leading Advisory committee to pick Indian team head coach
अंशुमन गायकवाड़ - फोटो : CricketCountry.com

अंशुमन गायकवाड़

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड खुद दो बार टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। भारत के लिए 40 टेस्ट और 50 वनडे खेलने वाले गायकवाड ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के तौर पर भी काम किया है, जिसके बाद उन्हें भारतीय कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। पहली बार अक्टूबर 1998 से सितंबर 1999 तक टीम के कोच रहे थे। इसके बाद साल 2000 में कपिल देव के कोच के पद से हट जाने के बाद उन्होंने कुछ समय तक कोच का पद संभाला जिसके बाद न्यूजीलैंड के जॉन राइट टीम इंडिया के पहले विदेशी कोच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Dev leading Advisory committee to pick Indian team head coach
शांता रंगास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

शांता रंगास्वामी

31 अक्टूबर 1976 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वालीं शांता रंगास्वामी भारतीय महिला टीम की पहली कप्तान थीं। उन्होंने कुल 16 टेस्ट मैच खेले जिसमें 12 में उन्होंने कप्तानी की थी। 15 साल के करियर में उन्होंने 19 वनडे मैच में भी खेले। साल 1976 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। भारत शांता की ही कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा था। बीसीसीआई की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी रहीं शांता भारत की ओर से शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed