{"_id":"5f892acf8ebc3e9be55bb3c8","slug":"giraffe-bend-funny-ways-to-eat-grass-video-goes-to-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: घास खाने के लिए जिराफ ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: घास खाने के लिए जिराफ ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चिड़ियाघर या फिर किसी नेशनल पार्क में आपने जिराफ तो जरूर देखा होगा। ये अपनी लंबी गर्दन, टांगें और अपने खास सींगों की वजह से काफी मशहूर हैं। जिराफ की गर्दन इतनी बड़ी होती है कि वो बड़े से बड़े शाखाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन क्या आपने किसी जिराफ को जमीन पर घास खाते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जमीन से घास खाने के लिए जिराफ को कितना संघर्ष करना पड़ रहा है।
2 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
डैनीडच नामक एक यूजर ने जिराफ के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। डैनीडच ने क्लिप को साझा करते हुए लिखा है कि 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिराफ घास कैसे खा सकता है, लेकिन यह राजसी है।'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जिराफ घास तक पहुंचने के लिए अपने सामने के दो पैरों को अलग करता है और अपनी गर्दन को अजीब तरह से मोड़ता है। घास खाने के बाद जिराफ सामान्य अवस्था में आ जाता है और दोबारा वैसे ही करता है। वास्तव में यह वीडियो काफी फनी है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर 12 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके अबतक 9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही 2 लाख से अधिक लाइक्स और 53 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर एक से एक दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो जिराफ मूल रूप से अफ्रीका के जानवर हैं, लेकिन अब ये दुनियाभर के कई देशों में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिराफ एक ऐसा जानवर है जो एक दिन में महज आधा घंटा ही सोता है और वो भी एक बार में सिर्फ पांच मिनट ही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।