फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gate Of Hell: दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत!

Tue, 06 Jun 2023 11:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Gate Of Hell: world most mysterious temple turkey gate of hell where people dies
world most mysterious temple turkey - फोटो : iStock

Gate Of Hell: दुनिया में कई अजीबगरीब जगहें मौजूद हैं। इनमें कुछ जगहें बेहद रहस्मयी और अनोखी हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इनसे जुड़ी कई कहानियां प्रचलित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं, जो तुर्की में स्थित है। बताया जाता है कि यह एक ऐसा मंदिर है, जहां पर जाने वाले कभी लौटकर वापस नहीं आए। इस जगह पर कई लोगों की रहस्मयी मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से यहां पर किसी को जाने नहीं दिया जाता है। 



यह रहस्यमयी मंदिर तुर्की के प्राचीन शहर हेरापॉलिस में स्थित है। इस जगह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जो असल में नरक का दरवाजा है। इसके पास जाते ही इंसान की मौत हो जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं, बल्कि जानवारों की भी मौत हो जाती है। 
 

Gate Of Hell: world most mysterious temple turkey gate of hell where people dies
world most mysterious temple turkey - फोटो : iStock

रहस्यमयी मंदिर के दरवाजे को द गेट ऑफ हेल यानी नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था। इसकी वजह का आज तक पता नहीं चला और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसकी वजह से वह यहां वाले लोगों को मार देता है। 
 

Gate Of Hell: world most mysterious temple turkey gate of hell where people dies
world most mysterious temple turkey - फोटो : iStock

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ते हैं, तो दरवाजे के पास खड़े लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा यहां पर कई झरने भी मौजूद हैं जिसमें नहाने से इंसान को रोगों से छुटकारा मिल जाता है। 

Life on Mars: क्या मंगल ग्रह पर था जीवन? नासा के रोवर ने भेजा ऐसा सबूत, दुनिया में छिड़ी बहस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gate Of Hell: world most mysterious temple turkey gate of hell where people dies
world most mysterious temple turkey - फोटो : iStock

जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों की मान्यताओं से अलग राय है। उनका कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डायऑक्साइड समेत कई जहरीली गैस हैं, जो भारी मात्रा में बाहर निकलती रहती हैं। 
इसकी वजह से इसके आसपास रहने वाले लोगों की मौत हो जाती है। 

Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को दिखेगा अद्भुत नजारा, 100 साल बाद लगने जा रहा है हाईब्रिड सूर्यग्रहण!

विज्ञापन
Gate Of Hell: world most mysterious temple turkey gate of hell where people dies
world most mysterious temple turkey - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी के लिए 10 प्रतिशत कार्बन डायऑक्साइड (Carbon Dioxide) हानिकारक होता है। इस जगह पर गैस की मात्रा 91 फीसदी तक है। इसकी वजह से इंसान और पशु-पक्षी भी दम घुटने से मर जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed