फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अजगर की पीठ पर दर्जनभर मेंढक करने लगे सवारी, देखिए वायरल वीडियो

Fri, 04 Jan 2019 05:59 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 04 Jan 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
frogs ride on the back of pythons in Australia Video goes viral  
- फोटो : Twitter

हर मौसम में इंसान अपनी सुरक्षा के इंतजाम हमेशा करता है और इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी कुछ ऐसा ही करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर कहो आप यकीन ही न करें, लेकिन वीडियो देखने के बाद आप यकीनन विश्वास कर लेंगे। आज हम आपको अजगर और मेंढकों की दोस्ती का वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

frogs ride on the back of pythons in Australia Video goes viral  
- फोटो : Twitter

भारी बारिश के बाद अक्सर लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सांप और मेंढकों का यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मेंढकों को सांप के ऊपर सवारी करते देखा जा सकता है।

frogs ride on the back of pythons in Australia Video goes viral  
- फोटो : Twitter

दरअसल, पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है। जहां कुनुनूर्रा तूफान ने भारी तबाही मचा रखी है। यहां बाढ़ से बचने के लिए पानी में फंसे मेंढकों ने एक अजगर की पीठ का सहारा लिया। सबसे मजेदार बात तो यह है कि अजगर ने भी पूरी दोस्ती निभाई और मेंढकों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
frogs ride on the back of pythons in Australia Video goes viral  
- फोटो : Social Media

मेंढक और अजगर की इस अनोखी दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आधा दर्जन से ज्यादा मेंढक लगभग 11 फुट लंबे अजगर पर चढ़ गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। यह घटना वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन फॉर्म की है। ऐंड्रयू मॉक ने इस तस्वीर को क्लिक करक ट्विटर पर शेयर किया है। 

 
विज्ञापन
frogs ride on the back of pythons in Australia Video goes viral  

आपको बता दें कि किसान पॉल कुनुनूर्रा तूफान के बाद अपने खेत को देखने आए थे लेकिन जैसे ही उन्होंने अजगर और मेंढकों को एक साथ देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी काफी भर चुका था, जिससे मेंढक ऊपर की तरफ आ गए थे। पानी के तेज बहाव से बचने के लिए मेंढक अजगर के ऊपर बैठ गए। वीडियो में दिख रहा है कि वे  इस सवारी का खूब मजा ले रहे हैं। 

वीडियो देखने के लिए करें क्लिक...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed