फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डर के साये में चाहते हैं खाना तो इस रेस्टोरेंट में जरूर आना, बंदोबस्त देखते ही हो जाएंगे रोमांचित

Tue, 08 Oct 2019 10:21 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Fly dining restaurant in Noida serves food at 160 feet up in the air
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

'स्काई डाइविंग' के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी 'फ्लाई डाइनिंग' के बारे में सुना है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 38 में एक ऐसा रेस्टोरेंट बना है, जहां आपको हवा में लटक कर खाना खाना होगा। इसे फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट नाम दिया गया है। 

Fly dining restaurant in Noida serves food at 160 feet up in the air
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

160 फीट की ऊंचाई पर बना यह रेस्टोरेंट शाम छह बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया गया है, जिसमें कुल 24 सीटें हैं। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट तय किया गया है। ग्राहकों के अलावा हवा में लटके इस डाइनिंग टेबल के बीच में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी खड़ा रहता है। 

Fly dining restaurant in Noida serves food at 160 feet up in the air
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

इस अनोखे रेस्टोरेंट के मालिक का नाम निखिल कुमार है। लोगों को हवा में खाना खिलाने का ये आइडिया उन्हें दो साल पहले आया था, जब उन्होंने पहली बार दुबई की यात्रा की थी। उसके बाद उन्होंने सोचा कि इसकी शुरुआत नोएडा में की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fly dining restaurant in Noida serves food at 160 feet up in the air
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

निखिल कुमार ने बताया कि यह काम काफी जोखिम भरा था, क्योंकि इसमें कई चुनौतियां थीं। पहली तो ये कि इसके लिए ग्राहकों को कैसे तैयार किया जाए और दूसरी सुरक्षा के उपाय कैसे किए जाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सुरक्षा के सभी उपायों को परखा गया और उनके बारे में हर तरह की जानकारी जुटाई गई, ताकि ग्राहक हवा में लटक कर खाना खाने को तैयार हो जाएं। 

विज्ञापन
Fly dining restaurant in Noida serves food at 160 feet up in the air
फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट - फोटो : Fly dining

निखिल बताते हैं कि फ्लाई डाइनिंग की प्रत्येक सीट में बकलिंग लॉक लगे हैं। क्रेन के अलावा दूसरे तमाम उपकरणों की रोज जांच की जाती है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जर्मनी के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षित किया है। वह बताते हैं कि सुरक्षा के लिहाज से फ्लाई डाइनिंग पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को चार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर डिनर की इजाजत नहीं दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed