फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Villages: दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव, इन अजीबोगरीब वजहों से होती है चर्चा

Mon, 20 Mar 2023 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Five Weirdest Villages in the World Know Interesting Facts and Myths
दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव - फोटो : iStock

 

Weird Villages: दुनिया में कई ऐसे शहर और गांव हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। वहां घूमने के लिए हर साल हजारों लोग जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे गांव हैं जो अजीबोगरीब वजहों से मशहूर हैं। इन अनोखे गांवों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। हम आपको आज कुछ ऐसे ही गावों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। 

नेपाल का होकसे गांव

नेपाल में एक होकसे गांव है जो 'एक किडनी वाले गांव' के नाम से मशहूर है। यहां रहने वाला लगभग हर शख्स एक किडनी के सहारे जिंदा है। यहां के लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है। बताया जाता है कि यहां के लोगों को मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और उनसे कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी। इसकी वजह से इस गांव का नाम ही 'किडनी वैली' पड़ गया है।  

Five Weirdest Villages in the World Know Interesting Facts and Myths
दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव - फोटो : Pixabay

चीन का अनोखा गांव

चीन के तिआंझु में एक गांव स्थित हैं जो 'कुंग-फू विलेज' के नाम से जाना जाता है। इस गांव के लोग अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। इस गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों को कुंग-फू आता है। पूरी दुनिया से लोग इस गांव में आते हैं और यहां रहने वाले लोगों से मिलते हैं। अगर किसी को कुंग-फू सीखना होता है, वो सीखते भी हैं।
 

Five Weirdest Villages in the World Know Interesting Facts and Myths
दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव - फोटो : iStock

इटली का मशहूर गांव

इटली को खूबसूरती के लिए दुनियाभर में लोग जानते हैं। यहां का विगानेला गांव मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे बसा है। पूरी तरह से घिरी घाटियों के बीच स्थित यह गांव इतनी गहराई में बसा है कि यहां सर्दियों में करीब तीन महीने तक सूरज की रोशनी बिल्कुल भी नहीं आती। इसलिए गांव के कुछ इंजीनियरों और वास्तुकारों ने मिलकर एक विशालकाय आईना बनाया है, जिससे रिफ्लेक्ट (प्रतिबिंबित) होकर धूप की किरणें गांव तक आती हैं और इससे गांव को सूरज की रोशनी मिलती है। इस वजह से लोग कहते हैं कि इस गांव का अपना अलग ही सूरज है।

UFO Alien News: अमेरिका का दूसरे ग्रह के रहस्यमयी प्राणियों पर बड़ा खुलासा, पेंटागन ने खोले एलियन के रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Weirdest Villages in the World Know Interesting Facts and Myths
दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव - फोटो : Pixabay
स्पेन का जुजकार गांव

स्पेन में स्थित जुजकार गांव पूरा का पूरा नीला है। यहां पर हर किसी का घर नीले रंग का है। बताया जाता है साल 2011 में यहां एक थ्री-डी फिल्म के लिए कुछ लोगों ने अपने घरों को नीले रंग से रंगवाया था। इसके बाद तो धीरे-धीरे गांव के सभी लोगों ने अपने घरों को नीले रंग से रंगवा दिया। 

Doomsday: समुंद्र से निकलेंगे भयानक जीव, इंसानों का करेंगे शिकार, ऐसे होगा धरती पर सामूहिक विनाश

 
विज्ञापन
Five Weirdest Villages in the World Know Interesting Facts and Myths
दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव - फोटो : Pixabay

नीदरलैंड के गांव में नहीं है सड़क

नीदरलैंड के गिएथूर्न गांव को खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है और यह अपने अजीबगरीब वजह से भी मशहूर है। दरअसल, इस गांव में एक भी सड़क नहीं है। इसकी वजह से यहां पर किसी के पास कोई गाड़ी नहीं है। दरअसल यह गांव पानी के ऊपर बसा हुआ है। यहां लोग कहीं भी नावों से आते-जाते हैं। यहां घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed