फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दवाइयों से नहीं बल्कि शरीर में आग लगाकर यहां पर होता है बीमारियों का इलाज, कई सालों से हो रहा है इसका इस्तेमाल

Wed, 28 Jul 2021 11:24 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 28 Jul 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
fire therapy traditional chinese medical treatment to cure chronic illness
फायर थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक तो आपने दवाइयों या जड़ी-बूटियों से ही बीमारियों का इलाज करते डॉक्टरों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने शरीर में आग लगाकर बीमारियों का इलाज करते किसी को देखा है? जी हां, चीन में कुछ ऐसा ही होता है। ये एक ऐसी विधा है, जो पिछले 100 साल से भी ज्यादा समय से चीन में इस्तेमाल हो रही है। इसे 'फायर थेरेपी' के तौर पर जाना जाता है।


 

चीन में कई बीमारियों के इलाज के लिए फायर थेरेपी अपनाई जाती है। इस विधि से लोगों का इलाज करने वाले 'झांग फेंगाओ' अपने काम के लिए काफी लोकप्रिय हैं। चीन में कुछ लोग फायर थेरेपी को खास तरह का इलाज मानते हैं, जिससे तनाव, अवसाद, बदहजमी और बांझपन से लेकर कैंसर तक का इलाज संभव माना जाता है। इलाज का यह तरीका चीन की प्राचीन मान्यताओं पर आधारित है, जिसके अनुसार शरीर में गर्मी और ठंडक के बीच सामंजस्य बिठाने पर जोर दिया गया है।

fire therapy traditional chinese medical treatment to cure chronic illness
फायर थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट के मुताबिक, पहले मरीज की पीठ पर जड़ी बूटियों से बना एक लेप लगाया जाता है और फिर उसे एक तौलिये से ढक दिया जाता है। फिर उस पर पानी और अल्कोहल का छिड़काव किया जाता है और मरीज के शरीर में आग लगा दिया जाता है।

fire therapy traditional chinese medical treatment to cure chronic illness
फायर थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया

फायर थेरेपी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो चुके हैं। इनमें अहम है कि इलाज करने वाले के पास सर्टिफिकेट है या नहीं। इलाज के दौरान किसी दुर्घटना से बचने के लिए किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है?

विज्ञापन
विज्ञापन
fire therapy traditional chinese medical treatment to cure chronic illness
फायर थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में झांग फेंगाओ का कहना है कि कई बार लोगों को चोट भी आई है, कई बार मरीज के चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्से थोड़े जल भी गए, लेकिन यह सही तरीकों की कमी की वजह से हुआ। मैंने हजारों लोगों को फायर थेरेपी सिखाई है, लेकिन कभी कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
fire therapy traditional chinese medical treatment to cure chronic illness
फायर थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया

झांग फेंगाओ का कहना है कि फायर थेरेपी मानव इतिहास में चौथी बड़ी क्रांति है। इसने चीनी और पश्चिम दोनों ही तरह की इलाज पद्धतियों को पीछे छोड़ा है। चूंकि भयंकर बीमारियों के इलाज में भारी-भरकम राशि खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं है, ऐसे में फायर थेरेपी उनके लिए कारगर और एक सस्ता इलाज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed