अमेरिका के रहने वाले कार्टर ब्राउन और काइली सूडर्स एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन एक दिन अचानक एक कार हादसे में काइली के ब्वॉयफ्रेंड कार्टर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद 18 वर्षीय काइली सदमे में चली गई थी। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था। ऐसे में उसके ब्वॉयफ्रेंड कार्टर के पिता ने उसका बहुत साथ दिया और पार्टनर बनकर उसकी इच्छा पूरी की।
2 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
यह घटना पिछले साल मई महीने की है। दरअसल, काइली काफी समय से स्कूल की ओर से आयोजित प्रॉम पार्टी में जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्टर की मौत के बाद वो टूट सी गई थी। उसने तय कर लिया था कि वो अब वो इस पार्टी में नहीं जाएंगी। लेकिन इस बात का पता जब कार्टर के पिता को चला तो वो भावुक हो गए। उन्होंने तय किया कि वो अपने बेटे की गर्लफ्रेंड की इच्छा जरूर पूरी करेंगे।
3 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
काइली के ब्वॉयफ्रेंड कार्टर के पिता रॉबर्ट ब्राउन अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के पार्टनर बनकर स्कूल पहुंचे, जिससे लड़की की इच्छा पूरी हो जाए। 50 वर्षीय रॉबर्ट ब्राउन ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बनने के लिए बाकायदा स्कूल के प्रिंसिपल से इजाजत भी मांगी थी।
4 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
रॉबर्ट ब्राउन ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बनकर उसकी इच्छा तो पूरी की ही, साथ ही उन्होंने उसके साथ डांस भी किया। इसके अलावा उन्होंने काइली के साथ कई तस्वीरें भी खिंचाई, ताकि वो यादगार के तौर पर उनके और काइली के पास रहे।
5 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर कार्टर और काइली की ये प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि अमेरिका में प्रॉम पार्टियां खूब होती हैं, जिसमें हाई स्कूल के बच्चे एक जगह जमा होते हैं और अपने पार्टनर के साथ डांस और मस्ती करते हैं।