आमतौर पर लोग अपनी सुरक्षा के लिए दो-चार बंदूकें रख लेते हैं, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा शख्स है, जिसे हथियार जुटाने का शौक है। इस शख्स के पास हथियारों का जखीरा है। वह सोता भी है तो बड़ी-बड़ी बंदूकों के साथ ही।
2 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन
- फोटो : Social media
74 वर्षीय इस शख्स का नाम है मेल बर्न्सटीन। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हथियार जमा करने में ही बिता दी। उनके पास 200 से ज्यादा मशीन गन, सैकड़ों अन्य बंदूकें, 80 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां और अनगिनत ग्रेनेड लॉन्चर हैं।
3 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन
- फोटो : Social media
मूल रूप से न्यूयॉर्क के ब्रोकोलिन में रहने वाले बर्न्सटीन को हथियारों का शौक इस कदर है कि उनके बेडरूम की दीवारों पर भी बंदूकें ही बंदूकें टंगी हुई हैं। पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा हथियार बर्न्सटीन के पास ही हैं। उनके पास मौजूद हथियारों की कीमत अरबों में है।
4 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन
- फोटो : Social media
बर्न्सटीन के हथियार अपने आप में खास हैं। उनके कलेक्शन में प्रथम विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियार भी शामिल हैं। इसके अलावा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया गया एक बंकर भी बर्न्सटीन के कलेक्शन में शामिल है।
5 of 6
द ड्रैगन मैन मेल बर्न्सटीन
- फोटो : Social media
बर्न्सटीन को उनके चाहने वाले 'द ड्रैगन मैन' नाम से बुलाते हैं। यह नाम उन्हें साल 1970 के आसपास मिला था। दरअसल, बर्न्सटीन ने अपनी हार्ले डेविडसन बाइक के पीछे एक ड्रैगन जोड़ दिया था, जो अपने मुंह से आग उगलता है। उनके इसी कारनामे ने उन्हें यह नाम दिलवाया।