फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doomsday: धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म, वैज्ञानिकों ने बता दिया समय

Thu, 02 May 2024 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Doomsday: Study Says Earth With One Supercontinent Could End In 250 Million Years
धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म? - फोटो : Istock

Doomsday: दुनिया के खत्म होने की अक्सर भविष्यवाणियां की जाती हैं। भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा समेत कई भविष्यक्ताओं ने बताया है कि आखिर दुनिया कब खत्म होगी। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद महाविनाश की घड़ी (डूम्सडे क्लॉक) भी बनाई है। बताया जाता है कि इस घड़ी में 12 बजते ही यह तय हो जाएगा की धरती इंसानों के रहने लायक नहीं है। 



इसके अलावा दुनिया में टाइम ट्रेवलर (समय यात्री) होने का दावा करने वाले कई लोगों ने भी धरती पर प्रलय आने को लेकर अलग-अलग तारीख बताई है। कुछ समय पहले एक स्टडी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि दुनिया कब खत्म होगी। धरती पर इंसान और जीव जंतु कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। वैज्ञानिकों ने एक लंबे शोध के बाद दुनिया के खत्म होने की तारीख बताई है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पेड़-पौधे भी नष्ट हो जाएंगे। धरती पर हर तरफ सिर्फ ही तबाही ही नजर आएगी। आइए जानते हैं कि आखिर धरती पर प्रलय कब आएगा? 

Doomsday: Study Says Earth With One Supercontinent Could End In 250 Million Years
धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म? - फोटो : Istock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रलय आने में अभी काफी लंबा वक्त है। ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। उन्होंने इस शोध को करने के लिए कंप्यूटर सिमुलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने इस शोध से यह जानने की कोशिश की है कि धरती पर कब प्रलय की स्थिति आएगी। इस शोध के नतीजे बेहद हैरान करने वाले हैं। 


 

Doomsday: Study Says Earth With One Supercontinent Could End In 250 Million Years
धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म? - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 250 मिलियन साल में पृथ्वी पर प्रलय आ सकता है और उस दौरान सभी जीव-जंतु नष्ट हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि उस समय धरती का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में किसी जीव का जिंदा रहना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि सभी जीव खत्म हो जाएंगे। 

Blue Hole: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा, जानिए रहस्मयी ब्लू होल के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Doomsday: Study Says Earth With One Supercontinent Could End In 250 Million Years
धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म? - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों का दावा है कि जिस तरह से दुनिया कार्बन उत्सर्जन कर रही है, उससे प्रलय की घड़ी जल्दी भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि 66 मिलियन साल पहले ही सबकुछ तबाह हो जाए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, डायनासोर के खत्म होने के बाद यह पहली सामूहिक तबाही होगी। 


अजब-गजब: पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

विज्ञापन
Doomsday: Study Says Earth With One Supercontinent Could End In 250 Million Years
धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म? - फोटो : Istock

डॉ. अलेक्जेंडर फार्नस्वर्थ इस शोध को करने वाली टीम के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि प्रलय के समय वर्तमान से कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर दो गुना हो सकता है। इसकी वजह से पसीने के जरिए इंसान के शरीर से निकलने वाली गर्मी नहीं निकल पाएगी। लोगों का शरीर तेजी से गर्म होगा और उनकी जान चली जाएगी। 

Alien News: एलियंस हरे दिखते हैं या बैंगनी? वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed