रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक गंभीर रूप ले लिया है। रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में भीषण हमला कर रही है। रूस का यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। इस युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पुतिन अपने फिटनेस की वजह से दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं। 69 साल की उम्र में भी पुतिन 'माचो मैन' की तरह दिखते हैं। अब इस बीच ब्रिटेन के एक पूर्व विदेश मंत्री ने पुतिन के बदले चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है।
उनका कहना है कि रूस के राष्ट्रपति चुस्त-दुरुस्त नजर आने के लिए दवा लेते हैं। ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री पेशे से एक डॉक्टर हैं जिनका नाम लॉर्ड ओवेन है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि रूसी राष्ट्रपति स्टेरॉयड लेते हैं। लॉर्ड ओवेन ने एक रेडियो चैनल से बात करते हुए यह खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि लॉर्ड ओवेन ने क्या क्या कहा है।
2 of 5
राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज
- फोटो : Pixabay
लॉर्ड ओवेन ने कहा कि पुतिन का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है जो अब ओवल शेप का दिखता है। कुछ लोग कहते हैं कि पुतिन ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है या उन्होंने बोटॉक्स इंजेक्शन लिया होगा, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं।
3 of 5
राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज
- फोटो : @mfa_russia1
पेशे से डॉक्टर लॉर्ड ओवेन ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एनाबोलिक स्टेरॉयड लेते होंगे या वो कोर्टिकोस्टेरॉयड का प्रयोग करते होंगे। लॉर्ड ओवेन का कहना है कि स्टेरॉयड के इस्तेमाल से ही चेहरे में ऐसा बदलाव आता है। लॉर्ड ओवेन ने बताया कि इस दवा का इस्तेमाल करने वाला इंसान आक्रामक भी हो जाता है। लेकिन इससे इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और कोरोना वायरस जल्दी होने का खतरा रहता है।
4 of 5
राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज
- फोटो : twitter/https://twitter.com/KremlinRussia
लॉर्ड ओवेन ने कहा कि इसीलिए पुतिन ने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट किया था और वह किसी से मुलाकात नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि पुतिन स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसकी वजह से ही वह 69 साल की उम्र में भी फिट दिखते हैं।
5 of 5
राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/profile.php?id=100065243440647
पुतिन की कई तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें उनकी फिटनेस साफ दिखाई देती है। पुतिन जूडो, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन खेलना और घुड़सवारी करना पसंद करते हैं। जुडो में पुतिन ब्लैकबेल्ट हैं और कई बार फाइट करते हुए भी दिखते हैं। अपने आक्रामक रवैये की वजह से वह पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद वद दुनिया के निशाने पर आ गए हैं।