फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devil Comet: धरती के करीब आ रहा 'शैतान' धूमकेतु, क्या इससे पृथ्वी को है कोई खतरा?

Tue, 02 Jan 2024 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Devil Comet: Science News Mount Everest Sized Devil Comet Hurtling In Earth Is there any danger to the earth?
Devil Comet - फोटो : Pixabay

Devil Comet: माउंट एवरेस्ट जितना बड़ा शैतान धूमकेतु (Devil Comet) धरती के करीब आ रहा है। वैज्ञानिक ने इस धूमकेतु को शैतान नाम दिया है, लेकिन इसका वैज्ञानिक का नाम 12पी/पोंस-ब्रूक्स है। इस धूमकेतु पर हर 15 दिन में किसी ज्वालामुखी की तरह विस्फोट होता है, जिसकी वजह से वैज्ञानिक इसको शैतान कह रहे हैं। धमाके के दौरान धूमकेतु से बर्फ और गैस उत्सर्जित होती है। विस्फोट होने पर इस धूमकेतु में किसी जानवर की सींग जैसा आकार नजर आता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह धूमकेतु इस साल अप्रैल में धरती के करीब से गुजरेगा।



क्या है धूमकेतु पर विस्फोट की वजह 

वैज्ञानिकों का कहना है कि धूमकेतु पर ज्वालामुखी विस्फोट की तरह धमाका होता है। वास्तव में धूमकेतु को क्रायोवोल्केनिक धूमकेतु या ठंडे ज्वालामुखी धूमकेतु के रूप में जाना जाता है। खगोलविदों को पता चला है कि दो सप्ताह की अवधि में घूमता है, जो इसके क्रायोवोल्केनिक वेंट को सूर्य की तरफ मोड़ देता है। फिर इसके बाद वेंट सूर्य से गर्म होने पर विस्फोट होता है।
 

Devil Comet: Science News Mount Everest Sized Devil Comet Hurtling In Earth Is there any danger to the earth?
Devil Comet - फोटो : Pixabay

धूमकेतु का आकार 

ब्रिटिश एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन के रिचर्ड माइल्स ने बताया कि धूमकेतु 12पी में एक सुपर क्रायोगीजर है। इसका विस्फोट स्थानीय सूर्योदय के बाद उसके स्थान पर होता है। इस धूमकेतु का व्यास करीब 18.6 मील है।

Devil Comet: Science News Mount Everest Sized Devil Comet Hurtling In Earth Is there any danger to the earth?
Devil Comet - फोटो : Pixabay

विस्फोट के बाद इस धूमकेतु को कई दिनों तक सामान्य से 100 गुना अधिक चमकीला देखा गया। पोंस-ब्रूक्स भी इस साल अप्रैल में धरती के बेहद करीब होगा और मई और जून में नग्न आंखों से नजर आएगा। 

Nostradamus: जिंदा नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी ये बड़ी घटनाएं, भारत पर कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Devil Comet: Science News Mount Everest Sized Devil Comet Hurtling In Earth Is there any danger to the earth?
Devil Comet - फोटो : Pixabay

इस धूमकेतु से हो रही है तुलना

वैज्ञानिकों की 12पी/पोंस-ब्रूक्स को हैली की तरह का धूमकेतु बताया है। हैली हर 71 साल में धरती की परिक्रमा करता है।

Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली

विज्ञापन
Devil Comet: Science News Mount Everest Sized Devil Comet Hurtling In Earth Is there any danger to the earth?
Devil Comet - फोटो : Twitter @comet_chasers

हैली धूमकेतु अपनी कक्षा की परिक्रमा 76 साल में कर पाता है। नासा ने बताया है कि हैली धूमकेतु अब 2061 में देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed