फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा

Thu, 15 Aug 2024 06:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Danger To Sunita Williams At International Space Center China Long March 6a Rocket Debris Towards iss
स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा - फोटो : PTI

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद है। अभी तक उनकी वापसी की तारीख तय नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों को फरवरी 2025 तक अंतिरक्ष में रहना पड़ सकता है। आईएसएस पर बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। आईएसएस पर उनको लेकर गए बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में आई खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई है। उनकी यह यात्रा सिर्फ आठ दिन की थी।

 बोईंग स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर्स में खराबी की वजह से सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाए हैं। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर सितंबर में पृथ्वी पर वापस आ सकते हैं, लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख नहीं बताई है। नासा के एक अधिकारी ने बीते दिनों कहा था कि हो सकता है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री साल 2025 तक पृथ्वी पर वापस आएं। 
 
Danger To Sunita Williams At International Space Center China Long March 6a Rocket Debris Towards iss
स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा - फोटो : NASA

अब इस बीच नई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेस में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में स्पेस में एक चीन का रॉकेट फट गया था, जिसका मलबा इन अंतरिक्ष यात्रियों की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 
 
Danger To Sunita Williams At International Space Center China Long March 6a Rocket Debris Towards iss
स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा - फोटो : NASA

चीन का लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट 18 G60 उपग्रहों को तैनात करने के तुंरत बाद फट गया था। इस रॉकेट के 700 से ज्यादा टुकड़े अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। इतना अधिक मलबा है कि यह 1000 से ज्यादा उपग्रहों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिका की अंतरिक्ष कमांड के हवाले से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को कोई खतरा नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Danger To Sunita Williams At International Space Center China Long March 6a Rocket Debris Towards iss
स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा - फोटो : NASA

पृथ्वी की सतह से 810 किलोमीटर ऊपर लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट में विस्फोट हुआ था, जो आईएसएस से 408 किलोमीटर से काफी ऊपर है। हालांकि, चीनी रॉकेट में विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Gaganyaan: इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो, जानिए कौन हैं चार अंतरिक्ष यात्री

Alien News: यूएफओ कैंपेनर का चौंकाने वाला दावा, मिली थी 10 एलियंस की लाश, चर्च और पोप ने छिपाई जानकारी

विज्ञापन
Danger To Sunita Williams At International Space Center China Long March 6a Rocket Debris Towards iss
स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा - फोटो : NASA

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन रॉकेट के मलबे का निगरानी कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि चीन ने आवश्यक कदम उठाए हैं और संबंधित कक्षीय क्षेत्रों की बारीकी से निगरानी कर रहा है और डेटा का विश्लेषण कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed