{"_id":"5f9ed42d8ebc3e9b7e32bbf0","slug":"china-doctors-removed-20-live-worm-from-a-man-eye-shocking-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों में दर्द होने पर ये शख्स पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने सर्जरी कर निकाले 20 जिंदा कीड़े","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आंखों में दर्द होने पर ये शख्स पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने सर्जरी कर निकाले 20 जिंदा कीड़े
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में एक आदमी के आंखों से डॉक्टर ने 20 जीवित कीड़े निकाले हैं। दररअसल, इस शख्स को काफी दिनों से आंखों में जलन, दर्द के साथ-साथ कुछ अजीब महसूस हो रहा था। लेकिन वो इन सब चीजों को ये सोचकर नजरअंदाज करता रहा कि ऐसा थकान के कारण हो रहा होगा। बता दें कि इस शख्स के आंखों में ये कीड़े करीब सालभर से पल रहे थे। तकलीफ बढ़ने के बाद ये शख्स डॉक्टर से मिला।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उपनाम वान नामक इस शख्स की उम्र 60 साल है। आंखों में दर्द की शिकायत मिलने पर उपनाम डॉक्टर से मिला, जहां सर्जरी के दौरान ही उसकी आंख की पलक से कीड़ों का गुच्छा निकाला गया। ये कीड़े जिंदा थे, जिसे देख डॉक्टर भी चौंक गए। चीनी मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज की आंख में करीब 12 महीने से कीड़े पल रहे थे। मरीज को जब आंखों में अजीब सा महसूस हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने आंखों की जांच के दौरान देखा कि मरीज की दाईं पलक के नीचे कीड़े पल रहे थे। कीड़े गुच्छे के रूप में मौजूद थे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उपनाम को स्पोर्ट्स एक्टविटी का काफी शौक है। सर्जरी कर डॉक्टर्स ने उपनाम की आंखों से कीड़ों को निकाल दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि जो कीड़े पलकों में मिले, उनमें लार्वा भी मौजूद था। उनका मानना है कि ये कीड़े मरीज की आंखों में आउटडोर वर्कआउट के दौरान पहुंचे। उपनाम को शुरू में उसे हल्की तकलीफ महसूस होती थी। लेकिन तकलीफ बढ़ने के बाद वो पूर्वी चीन के सूझोयू म्यूनिसिपल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उपनाम ने अस्पताल में डॉक्टर को बताया कि उसे पिछले करीब एक साल से आंखों में कुछ अटका हुआ अजीब सा महसूस हो रहा है। मरीज का इलाज करने वाले डॉ. शी टिंग के मुताबिक, मरीज को शायद मक्खियों ने काटा होगा और मक्खियों के जरिए ही ये कीड़े आंखों तक पहुंचे होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉक्टर्स के मुताबिक, मरीज की आंखों में पाए गए कीड़े थेलेजिया कैलीपेडा प्रजाति के हैं, जो आंखों में संक्रमण फैलाने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर ये परजीवी बिल्लियों और कुत्ते में पाए जाते हैं। फिलहाल मरीज की सर्जरी सफल रही है और कीड़े निकालने के बाद मरीज अब रिकवर हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।