{"_id":"59e5f2f54f1c1bd9798b6fd4","slug":"called-cleanest-river-of-india-crystal-clear-like-glass","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांच सरीखा 'क्रिस्टल क्लियर' है इसका पानी, कहलाने लगी है देश की सबसे साफ नदी ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
कांच सरीखा 'क्रिस्टल क्लियर' है इसका पानी, कहलाने लगी है देश की सबसे साफ नदी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
भारत की दूषित नदियों के बारे में तो खूब सुनने को मिल जाता हैं, लेकिन क्या कभी किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसका पानी 'क्रिस्टल क्लियर' हो। पानी को देखकर ऐसा प्रतीत हो कि शीशे की तरह साफ है। जिसमें से सबकुछ आरपार देखा जा सकता हो।
डेमो
इस नदी का नाम उम्नगोट नदी है जो मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 95 किलोमीटर दूर डावकी कस्बे के पास बहती नजर आती है। यहां के लोग नदी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं।
जो इसे पहली बार देखता है उसे अपनी आखों पर विश्वास ही नहीं होता कि इतनी साफ नदी हमारे देश में भी हो सकती है। जरा सा कूड़े का टुकड़ा भी आपको इस नदी में या इसके आसपास नहीं नजर आने वाला। सफाई का अंदाज इससे लग जाता है कि इस पर नाव से चलते हुए ऐसा लगता है कि वो कांच के किसी पारदर्शी टुकड़े पर तैर रही हो।

पहली बार देखने वाले को नहीं होता आखों पर विश्वास
जो भी यहां पहली बार आता है उसे यही लगता है कि वो किसी और ही दुनिया में हैं, क्योंकि ऐसी नदी धरती पर होगी, ऐसा उन्हें विश्वास ही नहीं होता। नदी के चारों ओर का नजारा बहुत खूबसूरत है। यहां जाने वाले सैलानी हर किसी को यही राय देते हैं कि जीवन में एक बार उम्नगाट नदी को जरूर जाएं। कुछ लोग इसकी तुलना स्वर्ग से करते हैं।

बांग्लादेश-भारत के बीच बहती है ये नदी
ये नदी बांग्लादेश और भारत के बीच बहती है। इसके नीचे खूबसूरत गोल पत्थरों की पूरी रूप रेखा नजर आती है। उम्नगोट शिलांग के डावकी कस्बे के करीब बहती है, जो बांग्लादेश सीमा पर बसा हुआ है। जो भी लोग यहां इस नदी को देख रहे हैं, वो बताते हैं कि सैकड़ों सालों से ये नदी इतनी ही साफ है। अंग्रेजों ने इस पर एक ब्रिज भी बनवाया है। इस नदी में बड़ी संख्या में मछलियां भी मिलती हैं।