फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांच सरीखा 'क्रिस्टल क्लियर' है इसका पानी, कहलाने लगी है देश की सबसे साफ नदी

Wed, 18 Oct 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 18 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Called cleanest river of india Crystal Clear like glass
डेमो
भारत की दूषित नदियों के बारे में तो खूब सुनने को मिल जाता हैं, लेकिन क्या कभी किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसका पानी 'क्रिस्टल क्लियर' हो। पानी को देखकर ऐसा प्रतीत हो कि शीशे की तरह साफ है। जिसमें से सबकुछ आरपार देखा जा सकता हो। 


बता दें भारत में भी ऐसी नदी है, जो आपकी उम्मीद से ज्यादा साफ-सुथरी है। इतनी साफ कि नीचे का एक-एक पत्थर क्रिस्टल की तरह नजर आता है। इसमें कूड़े का एक कण भी नहीं दिखता। इसे देश की सबसे साफ नदी कहा जाता है। चलिए अब आपको बताते हैं कि देश की सबसे साफ ये नदी कहां है।
Called cleanest river of india Crystal Clear like glass
डेमो
इस नदी का नाम उम्नगोट नदी है जो मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 95 किलोमीटर दूर डावकी कस्बे के पास बहती नजर आती है। यहां के लोग नदी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं।

जो इसे पहली बार देखता है उसे अपनी आखों पर विश्वास ही नहीं होता कि इतनी साफ नदी हमारे देश में भी हो सकती है। जरा सा कूड़े का टुकड़ा भी आपको इस नदी में या इसके आसपास नहीं नजर आने वाला। सफाई का अंदाज इससे लग जाता है कि इस पर नाव से चलते हुए ऐसा लगता है कि वो कांच के किसी पारदर्शी टुकड़े पर तैर रही हो।

 
Called cleanest river of india Crystal Clear like glass
डेमो
पहली बार देखने वाले को नहीं होता आखों पर विश्वास
जो भी यहां पहली बार आता है उसे यही लगता है कि वो किसी और ही दुनिया में हैं, क्योंकि ऐसी नदी धरती पर होगी, ऐसा उन्हें विश्वास ही नहीं होता। नदी के चारों ओर का नजारा बहुत खूबसूरत है। यहां जाने वाले सैलानी हर किसी को यही राय देते हैं कि जीवन में एक बार उम्नगाट नदी को जरूर जाएं। कुछ लोग इसकी तुलना स्वर्ग से करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Called cleanest river of india Crystal Clear like glass
डेमो
बांग्लादेश-भारत के बीच बहती है ये नदी
ये नदी बांग्लादेश और भारत के बीच बहती है। इसके नीचे खूबसूरत गोल पत्थरों की पूरी रूप रेखा नजर आती है। उम्नगोट शिलांग के डावकी कस्बे के करीब बहती है, जो बांग्लादेश सीमा पर बसा हुआ है। जो भी लोग यहां इस नदी को देख रहे हैं, वो बताते हैं कि सैकड़ों सालों से ये नदी इतनी ही साफ है। अंग्रेजों ने इस पर एक ब्रिज भी बनवाया है। इस नदी में बड़ी संख्या में मछलियां भी मिलती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed