फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 बच्चों को जन्म दे चुकी है ये महिला, फिर से हुई गर्भवती

Tue, 22 Oct 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Britain biggest family reveal they are expecting his 22nd child
ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार - फोटो : Instagram

आज के समय में जहां दो बच्चों को ही पालना लोगों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है, वहीं ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि यह महिला एक बार फिर से गर्भवती हो गई है। यानी अब वो अपने 22वें बच्चे को जन्म देगी। एक यूट्यूब वीडियो के जरिए महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए गर्भवती होने की पुष्टि की है।  

Britain biggest family reveal they are expecting his 22nd child
ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार - फोटो : Instagram

इस महिला का नाम है सू रैडफोर्ड (44), जबकि इनके पति का नाम नोएल (48) है, जो ब्रिटेन के मोरेकैम्बे में रहते हैं। सू और नोएल परिवार को ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। इनका बेकरी का पारिवारिक कारोबार है, जिसे ये मिलकर चलाते हैं। 

Britain biggest family reveal they are expecting his 22nd child
ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सू ने पिछले साल नवंबर में ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब वो 15 हफ्ते की गर्भवती हैं। वह अगले साल अप्रैल में अपने 22वें बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार वो बेटे को जन्म देंगी। उनका कहना है कि अगर इस बार उन्होंने लड़के को जन्म दिया तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Britain biggest family reveal they are expecting his 22nd child
ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार - फोटो : Instagram

सू और नोएल के घर में कुल 10 कमरे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवें बच्चे के जन्म के बाद सू के पति नोएल ने नसबंदी करा ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से सर्जरी करा ली। 

विज्ञापन
Britain biggest family reveal they are expecting his 22nd child
ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सू और नोएल का सबसे बड़ा बेटा क्रिस और बेटी सोफी अब उनके साथ नहीं रहते हैं, जबकि बाकी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सू और नोएल नाना-नानी भी बन चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी सोफी की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed