फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉकरोच ने घर में मचा रखा था आतंक, भगाने के लिए करना पड़ा धमाका

Fri, 25 Oct 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 25 Oct 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
brazilian man blows up garden while trying to get rid of cockroaches
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिवाली की खुशी में हर ओर आतिशबाजी किए जा रहे हैं। घर के बाहर एकजुट होकर लोग आतिशबाजी करने से लेकर नजारा देखने तक को बेकरार हैं। लेकिन एक शख्स आतिशबाजी से ही संबंधित कुछ ऐसा कारनामा किया कि चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, इस शख्स के घर में कुछ कॉकरोच जमा हो गए थे, जिनसे यह परेशान था। स्वभाविक सी बात है अगर किसी के घर में कॉकरोच हो तो उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा और उन्हें भगाने के लिए कुछ न कुछ जरूर करेगा। लेकिन इस शख्स ने कॉकरोच भगाने के लिए धमाका ही कर दिया।

brazilian man blows up garden while trying to get rid of cockroaches
सीजर शमित्ज - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील के रहने वाले सीजर शमित्ज के घर में काफी संख्या में कॉकरोच घुस गए थे। सीजर के घर में कॉकरोच का आंतक इतना बढ़ गया था कि हर उपाय करने के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा था। कॉकरोच हर दिन घर के सामानों को क्षति पहुंचा रहे थे। कई बार तो सीजर की पत्नी ने भी कॉकरोच से तंग आकर उनसे शिकायत की। इसके बाद से सीजर शमित्ज कॉकरोच को ठिकाने लगाने के लिए नए-नए तरकीब का इस्तेमाल किया।

brazilian man blows up garden while trying to get rid of cockroaches
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीजर ने कॉकरोच स्प्रे का भी इस्तेमाल किया। इस स्प्रे से कॉकरोच भागे तो जरूर लेकिन थोड़ी देर बाद वो फिर से वापस आ गए। सीजर को ये कॉकरोच इतना परेशान किये कि उन्होंने कुछ अलग करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
brazilian man blows up garden while trying to get rid of cockroaches
सीजर शमित्ज - फोटो : सोशल मीडिया

सीजर एक अन्य तरीके का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसा किया कि जिनसे फायदा कम लेकिन नुकसान ज्यादा हो गया। उन्होंने कॉकरोच को एक जगह इकटृृठा करने को गैसोलीन का छिड़काव किया, जब वहां कॉकरोच पहुंचे तो तुरंत आग लगा दी। आग के सम्पर्क में आते ही गैसोलीन की वजह से तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाके के कारण घर में रखा टेबल-कुर्सी के साथ कई कांच के समान टूट गए।

विज्ञापन
brazilian man blows up garden while trying to get rid of cockroaches
सीजर शामित्ज - फोटो : सोशल मीडिया

धमाके के दौरान सीजर के पालतू कुत्ते भी पास में मौजूद थे लेकिन समय रहते ही कुत्ते वहां से भाग निकले। ऐसे में कुत्ते जख्मी होने से बाल-बाल बच गए। इस धमाके से सीजर को काफी कुछ नुकसान हुआ जिसपर उन्होंने अफसोस भी जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed