आपने आजतक कई तरह की प्रतियोगिताओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
यहां चल रही है तमाचा मार प्रतियोगिता, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला स्वेटर पहना एक शख्स बहुत ही तेजी से सामने वाले को चांटा मारता है, जिससे सामने वाला आदमी नीचे गिर जाता है। इतने में सीटी बजती है और नीले स्वेटर वाला शख्स जीत जाता है। अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता को 25 से 30 हजार रुपये ईनाम के तौर पर मिलते हैं।
Meanwhile in Russia...the 'male slapping championships' took place in Krasnoyarsk. The winner, Vasiliy Kamotskiy (left) took home 30,000 rubles (£350) 👏🇷🇺pic.twitter.com/aXQkMkmbd6
अगर आप भीड़ में लोगों को एक-दूसरे पर चांटे बरसाते हुए देख लें, तो जरूरी नहीं है कि वे आपस में लड़ रहे हों। बल्कि हो सकता है कि वे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हों। जी हां, रूस में एक बेहद ही अजीबो-गरीब प्रतियोगिता होती है।
रूस के साइबेरिया में स्लैपिंग चैम्पियन ऑफ 2019 (Slapping Champion of 2019) प्रतियोगिता हो रही है। इसमें दो पुरुष एक-दूसरे को चांटे मारते हैं और जिसका तमाचा तेज होता है वो 'Male Slapping Championship' जीत लेता है। इसमें एक टेबल के दोनों तरफ खड़े होकर आदमी एक-दूसरे को चांटे मारते हैं और जो चाटे से गिर जाता है वो विनर बन जाता है।
ये चैम्पियनशिप रेसलिंग कॉम्पिटिशन की ही तरह है, जहां दो आदमी एक-दूसरे के सामने खड़े होते हैं और हाथों के आराम के लिए टेबल पर रखते हैं। बस वो एक-दूसरे के हाथों को नीचे गिराने के बजाय चांटे मारते हैं। दोनों को एक-एक कर मौका दिया जाता है।
A post shared by Денис Вишневский (@dd.vishnevskiy) on