{"_id":"5d9b0a778ebc3e014950a330","slug":"bengaluru-man-harassesd-woman-for-wearing-shorts-and-instructs-her-to-follow-indian-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला के छोटे कपड़े देख ऐसा भड़का शख्स कि करने लगा ये काम, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महिला के छोटे कपड़े देख ऐसा भड़का शख्स कि करने लगा ये काम, वीडियो वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला के छोटे कपड़े देख भड़का शख्स करने लगा बदतमीजी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे कपड़ों के कारण अक्सर महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ महीने पहले एक अमेरिकी महिला को विमान से सिर्फ इसलिए उतार दिया गया था, क्योंकि उसने छोटे कपड़े पहन रखे थे। अब ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से भी सामने आया है। यहां एक शख्स महिला को छोटा कपड़ा पहने देख ऐसा भड़का कि उसके साथ बदतमीजी करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक से कहीं जा रही थी, तभी राह चलते एक शख्स ने उन्हें रोक लिया और महिला पर चिल्लाना शुरू कर दिया और उसे भारतीय नियमों के अनुसार कपड़े पहनने की सीख देने लगा।
3 of 5
महिला के छोटे कपड़े देख भड़का शख्स करने लगा बदतमीजी
- फोटो : Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुरुवार की है, जो एचएसआर इलाके में घटी है। पीड़ित महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसे फेसबुक पर महिला की दोस्त सिमरन कपूर ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'शख्स ने शराब नहीं पी हुई थी। वह एक शिक्षित आम भारतीय आदमी था, जो अपनी खुद की 'भारतीय संस्कृति' की पवित्रता का ध्यान रख रहा है, वह सोचता है कि मेरी महिला मित्र के ड्रेस कोड में कुछ गलत था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिला के छोटे कपड़े देख भड़का शख्स करने लगा बदतमीजी
- फोटो : Facebook
महिला की दोस्त ने अपनी फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा है, 'उस शख्स का अशिष्ट व्यवहार एकदम डरावना था, क्योंकि वो आसपास के लोगों से मेरी महिला मित्र की तरफ इशारा करते हुए लोगों से पूछ रहा था कि क्या वह सही कह रहा है या गलत।'
विज्ञापन
5 of 5
महिला के छोटे कपड़े देख भड़का शख्स करने लगा बदतमीजी
- फोटो : Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता महिला का कहना है कि जब मैंने उस आदमी से पूछा कि उसकी समस्या क्या है, तो उसने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं को इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। मैंने शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट पहन रखी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।