भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका पर विशाल जीत दर्ज की। भारत ने प्रोटियाज को 203 रन से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में जहां रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने दमदार पारियां खेली तो वहीं, गेंदबाजों में आर अश्विन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा का जलवा दिखा।
वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट से आहत हुए रविंद्र जडेजा! गुस्से में किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मैच में गेंद से कमाल करने वाले जडेजा को पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का यह कमेंट बुरा लग गया, जिससे वह आहत होकर सहवाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, मैच के बाद टीम इंडिया की जीत पर सहवाग ने ट्वीट किया और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ लेकिन उन्होंने जडेजा का नाम नहीं लिखा। अपने ट्वीट में सहवाग ने जडेजा का नाम छोड़कर अश्विन, पुजारा, मयंक और शमी सब का नाम लिया।
Fantastic test match for @ImRo45 , a dream beginning to opening the batting in Test cricket. Wish him the very best. That was a convincing win for India with some great contributions from Mayank, Shami, Ashwin , Pujara . #IndvSA
इस पर एक यूजर ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर को जडेजा के प्रदर्शन की याद दिलाई। वहीं, रवींद्र जडेजा ने यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। जडेजा की इस प्रतिक्रिया की काफी चर्चा हो रही है। बिनित पटेल के नाम के एक यूजर ने लिखा, 'वीरेंद्र सहवाग क्या आपके टीवी में रवींद्र जडेजा की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का परफॉर्मेंस नहीं दिखा??? या फिर सो गए थे???' जडेजा ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया।

@virendersehwag kya aapke TV me @imjadeja ki #batting, #bowling aur #fielding ka performance nahi dikha???
Ya phir so gaye the???
— Binit Patel (@binitpatel2805) October 6, 2019
बता दें कि प्रोटियाज के खिलाफ रोहित शर्मा ने जहां दोनों पारियों में शतक उड़ाए, मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया, आर अश्विन ने मैच में आठ विकेट लिए, मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके तो रवींद्र जडेजा ने मैच में 70 रन बनाए और 6 विकेट लिए। दोनों पारियों में जडेजा ने बल्ले से अहम योगदान दिया और गेंद से भी कमाल दिखाया।