बचपन में शरारत करना भला कौन नहीं पसंद करता है। यह उम्र शरारतों से भरी होती है। बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी शरारत कितने लोगों का दिल जीत लेगी। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन से सामने आया है। न्यूज रिपोर्टर लाइव टीवी पर खबर सुना रही थी, तभी अचानक से पीछे एक बच्चा आया और डांस करने लगा। बच्चे का यह क्यूट डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यूके के साउथ शील्ड में बीबीसी प्रेजेंटर जेन बार्ट्रम तेज हवा के बीच रिपोर्टिंग कर रही थीं। उसी समय एक बच्चा उनके पीछे आया और कैमरा की तरफ देखकर डांस करने लगा। वीडियो में बच्चे का डांस देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
3 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
जेन बार्ट्रम ने अपने ट्वीटर हैंडल से बच्चे के क्यूट डांस का वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरे को देखते ही बच्चा सामने आता है और डांस करने लगता है। इस बच्चे का नाम लियो बताया जा रहा है।
4 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
जेन बार्ट्रम ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं मौसम का हाल बता रही थी, देखिए मुझे क्या दिखा? साउंड को तेज करके सुनिए।' जेन ने कहा कि 'मौसम की जानकारी देते समय मझे नहीं पता था कि पीछे बच्चा मजे से डांस कर रहा था।'
5 of 5
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को जेन ने 1 अगस्त को शेयर किया था, जिसे अब तक करीब 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से अधिक रि-ट्वीट और कमेंट्स भी आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'चाय पीते हुए यह वीडियो देखा। मेरी हंसी नहीं रुक रही है। बहुत ही ज्यादा फनी वीडियो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'हे भगवान, यह कितना फनी वीडियो है।'