Predictions Of Baba Vanga: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Venga) उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। पूरी दुनिया में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा होती रहती है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं।
Baba Vanga Predictions: दुनिया को डरा रही हैं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां, अगर सच हुईं तो मचेगी तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा वेंगा ने साल 2023 में परमाणु तबाही की भविष्यवाणी की थी, जो लोगों को डरा रही है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। माना जाता है कि बाबा वेंगा के भविष्य को लेकर लगाए गए अनुमान सच साबित होते हैं। इनमें उनकी कई भविष्यवाणियां डराने वाली हैं।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में धरती अपनी कक्षा बदलेगी। पूरी दुनिया को इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है। दुनिया के इंसानों को कितना नुकसान होगा, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के मुताबिक, इस साल धरती पर सौर तूफान आने का भी खतरा है। यह तूफान विनाश की वजह बन सकता है। सौर तूफान का अर्थ है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का विस्फोट होगा, जिससे कई तरह के खतरनाक रेडिएशन धरती पर पड़ेंगे। यह रेडिएशन घातक साबित हो सकते हैं।
Viral News: एक हाथ से छिल पाएंगे केला, सूई में पिरो सकेंगे धागा, यह नई तकनीक बदल देगी इंसान का जीवन
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। दुनिया के ज्यादातर देश दो खेमों में बंट जाएंगे और युद्ध छेड़ेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। राहत की बात है कि दूसरे देश अभी तक इस लड़ाई में नहीं कूदे हैं।
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर क्यों लगा था झटका? जानिए क्या है महारहस्य