Baba Vanga Predictions: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की है। अपनी भविष्यवाणियों के लिए के लिए वह पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो चुकी हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस थीं। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं।
बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए भी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें दो अभी तक लगभग सच साबित हो चुकी हैं। इससे पहले उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। दृष्टिहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। अपनी मौत से पहले बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को लेकर भी भविष्यवाणी की थीं।
2 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
- फोटो : Twitter @CoachChic
बाबा वेंगा ने 73 वर्षीय किंग चार्ल्स को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। बाबा वेंगा ने कहा था कि अगर किंग चार्ल्स 97 साल की उम्र तक जीवित रहते हैं, तो वह ब्रिटेन पर सदियों तक शासन करेंगे। इसकी कोई सीमा नहीं होगी कि उनका राज कब खत्म होगा।
3 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
- फोटो : ANI
साल 2022 में ब्रिटेन के राजा बने किंग चार्ल्स फिलहाल 73 वर्ष के हैं। अगर वह 24 साल तक और जीवित रहते हैं, तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हो सकती है। वह साल 2046 में 97 वर्ष के होंगे। एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने सम्राट थीं।
4 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
- फोटो : Twitter
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि किंग चार्ल्स को अनिश्चितकाल तक ब्रिटेन का राजा बने रहने के लिए उनसे एक साल ज्यादा तक जीवित रहना पडे़गा। लेकिन यह भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी यह कह अभी पाना कठिन है।
5 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
- फोटो : Twitter @Ravalanath
भविष्यवाणियां कभी सच, तो कभी गलत साबित हुईं
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2010 में नवंबर के महीने में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा जो अक्टूबर 2014 में खत्म होगा। हालांकि बाबा वेंगी की कुछ भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने कहा था कि साल 2022 में बाढ़ से धरती के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। इससे साथ उन्होंने बताया था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकन अमेरिकन होगा। इसके अलावा बाबा वेंगा ने 9/11 हमले और आईएसआईएस आतंकी संगठन के अस्तित्व में आने को लेकर भविष्यवाणी की थी। बुल्गेरिया की एक दृष्टिहीन महिला थीं बाबा वेंगा। सिर्फ 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।