फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में सड़कों और पेड़ों पर घूम रहे मगरमच्छ, आई है सदी की सबसे भयंकर बाढ़

Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
australia australia in the century devastating flood crocodiles walking on streets
- फोटो : Twitter

ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया और जिससे उत्तरपूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा। यह बाढ़ इतनी भयंकर थी कि लोगों को बचाने के लिए सरकार को सेना लगानी पड़ी।  


 

australia australia in the century devastating flood crocodiles walking on streets
- फोटो : Twitter

आलम यह है कि ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में बाढ़ के कारण सड़कों और पेड़ों पर मगरमच्छ घूम रहे हैं। वहीं लोगों को छतों पर जाकर जान बचानी पड़ रही है। उत्तरपूर्वी क्वींसलैंड के टाउंसविले शहर में हजारों निवासी बिना बिजली के रह रहे हैं और अगर बारिश जारी रही तो 20,000 से अधिक मकानों के जलमग्न होने का खतरा है। मुंदिन्गबुरा क्षेत्र में मगरमच्छ को लोगों ने पानी से बाहर चलते देखा। 

australia australia in the century devastating flood crocodiles walking on streets
- फोटो : Social Media

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से में मानसून के समय भारी बारिश होती है लेकिन हाल ही में हुई बारिश सामान्य स्तर से अधिक है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि स्थिति और खराब हो सकती है। निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ से परेशान कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राहत पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
australia australia in the century devastating flood crocodiles walking on streets
australia flood - फोटो : independent.co.uk

कई लोग लंबे वक्त से फंसे हुए हैं, लेकिन उनके पास नावें नहीं पहुंच पाई हैं। पिछले करीब 6 दिनों से शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां सैन्य कर्मी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। क्वींसलैंड की प्रमुख ने कहा कि यह मूल रूप से 20 साल में एक बार नहीं बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है।
 



 

विज्ञापन
australia australia in the century devastating flood crocodiles walking on streets
- फोटो : Social Media

लोगों से कहा गया है कि सतर्क रहें। तेज आंधी की वजह से टोर्नाडो भी पैदा हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि पानी की धार तेज होने की वजह से कई लोगों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। 



 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed