Life In South Pole: सर्दियां आते ही लोग नहाने से कतरान लगते हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे हिस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों के केवल दो मिनट के लिए ही नहाने का मौका मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां ठंड ही बहुत अधिक होती है। दुनियाभर में अलग-अलग जगह पर रहने वाले लोगों की जीवनशैली भी अलग होती है, ये कभी भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से होता है तो कभी उनका कल्चर ही कुछ ऐसा होता है, जो उन्हें एक दूसरों से अलग बनाता है। अधिक गर्मी वाले स्थानों के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने वाली जगहों के लोगों के रहने का तरीका बिल्कुल भिन्न होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर समय इतना एक्सट्रीम वेदर होता है कि लोगों को रोजाना की जिंदगी जीने के लिए भी स्ट्रगल करना पड़ता है।
Ajab Gajab: धरती के इस हिस्से पर सिर्फ 2 मिनट के लिए ही नहाते हैं लोग, वजह ऐसी की जानकर होगी हैरानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन