आपने अब तक की सबसे महंगी घड़ी कितने की पहनी है, 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार? लेकिन अमेरिका का रहने वाला एक शख्स जो अभी हाल ही में भारत आया था, उसने इतनी महंगी घड़ी पहनी है, जितने में आप दिल्ली जैसे शहर में दो आलीशान फ्लैट आराम से खरीद सकते हैं।
2 of 5
डैन बिल्जेरियन
- फोटो : Instagram
इस शख्स का नाम है डेन बिल्जेरियन, जो एक पोकर प्लेयर (खिलाड़ी) है। डेन कुल 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 अरब 69 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें दुनिया का सबसे अमीर 'जुआरी' भी कहा जाता है।
3 of 5
डैन बिल्जेरियन
- फोटो : Instagram/Viral Bhayani
डेन अपने किसी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के सिलसिले में हाल ही में मुंबई आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत के सबसे बड़े पोकर इवेंट 'इंडिया पोकर चैंपियनशिप' में भी शिरकत की थी।
4 of 5
रिचर्ड मिले RM11-03 घड़ी
- फोटो : Richard Mille
डेन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के जाने जाते हैं। उनकी महंगी घड़ी ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है। उन्होंने जो घड़ी पहनी थी, उसका नाम रिचर्ड मिले RM11-03 है और इसकी कीमत 1,91,500 डॉलर यानी करीब 1.36 करोड़ रुपये है।
5 of 5
रिचर्ड मिले RM11-03 घड़ी
- फोटो : Richard Mille
डेन की इस घड़ी की खासियत ये है कि इसे फॉर्मूला वन रेसिंग कार बनाने वाली कंपनी मैकलैरेन रेसिंग लिमिटेड के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स ने बनाया है। इस घड़ी में टाइटेनियम पुशर्स लगे हैं, जो फॉर्मूला वन कार मैकलैरेन 720S की हेडलाइट जैसे दिखते हैं। इसके अलावा इसमें पांच टाइटेनियम क्राउन भी लगे हैं, जो मैकलैरेन कार के पहिए में लगे होते हैं। पिछले साल जेनेवा अंतरराष्ट्रीय मोटर शो में इस घड़ी को लॉन्च किया गया था।