फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद ग्राहक ने पूरे स्टाफ को दिया लाखों का टिप, होटल का मालिक हुआ हैरान

Thu, 26 Aug 2021 05:47 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
America Florida person gave 10,000 dollars tip to restaurant staff know what was the reason behind this
कस्टमर ने 10,000 डॉलर्स का टिप दिया - फोटो : Instagram/wahooseafoodgrill

अक्सर कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी दरियादिली से दूसरे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा की एक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके बारे में देश विदेश में खूब चर्चा की जा रही है। दरअसल ये घटना फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट की है जहां पर एक व्यक्ति ने होटल के कई कर्मचारियों को लाखों का टिप दिया है। कुछ समय पहले भी एक शख्स ने रेस्टोरेंट के वेटर को करीब 7 लाख रुपए का टिप दिया था, जिसकी खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब इस शख्स की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से हो रही है। द वाहू सीफूड ग्रिल नामक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद शख्स ने करीब 7 लाख 42 हजार रुपए का टिप वहां के सभी कर्मचारियों को दिया है। सोशल मीडिय पर जिस किसी भी इंसान को इसकी जानकारी हो रही है, वह शख्स की जमकर तारीफ कर रहा है।

America Florida person gave 10,000 dollars tip to restaurant staff know what was the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आपको बता दें कि होटल में खाना खाने आए इस शख्स को वहां के कर्मचारियों की सर्विस काफी अच्छी लगी। इसे देख वो काफी खुश हुआ और रेस्टोरेंट के सभी स्टाफ की जमकर तारीफ करते हुए करीब 10,000 डॉलर का टिप दे दिया। 

America Florida person gave 10,000 dollars tip to restaurant staff know what was the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

Gainesville में स्थित रेस्टोरेंट 'द वाहू सीफूड ग्रिल' ने इस पूरी घटना के विषय में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सबको जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से बताया - "रेस्टोरेंट में एक कस्टमर आया। अंदर आने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारियों से बात करने की इच्छा जताई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
America Florida person gave 10,000 dollars tip to restaurant staff know what was the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आगे उसने बताते हुए कहा - "उसके बाद सभी कर्मचारी डाइनिंग एरिया के पास इकट्ठा हो गए। शख्स ने सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की तारीफ की और उनकी इस सर्विस के लिए धन्यवाद किया।"

विज्ञापन
America Florida person gave 10,000 dollars tip to restaurant staff know what was the reason behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

सभी वर्करों से बात करने के बाद शख्स ने बताया कि वो उनकी सर्विस से खुश हुआ है और रेस्टोरेंट के सभी 10 स्टाफ मेंबर्स को एक-एक हजार डॉलर्स टिप में देगा। उसके बाद उस व्यक्ति ने स्टाफ के सभी मेंबर्स को 10,000 डॉलर्स का टिप दिया, जो कि भारतीय रुपयों में करीब 7 लाख 42 हजार रुपए हैं। अपने एक पोस्ट में होटल के मालिक शॉन शेफर्ड ने लिखा - "इसे देख हम लोग काफी हैरान थे। उस दौरान कस्टमर के इस व्यवहार को देखकर मैं काफी भावुक हो गया। मैं उसकी इस उदारता से काफी खुश हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed